digital products downloads

11 साल बाद ऑफ-एयर हो रहा ‘भाबीजी घर पर हैं’, आसिफ शेख ने बताया कहां देखें लोकप्रिय शो

11 साल बाद ऑफ-एयर हो रहा ‘भाबीजी घर पर हैं’, आसिफ शेख ने बताया कहां देखें लोकप्रिय शो

‘भाबी जी घर पर हैं’ सबसे लोकप्रिय सिटकॉम में से एक है, जिसने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। कुछ महीने पहले इस शो में कुछ बदलाव किए गए थे और दूसरे सीजन में शिल्पा शिंदे ‘अंगूरी भाभी’ के रूप में वापस आ गई थीं। पिछले कुछ सालों में इस शो को दर्शकों से बहुत प्यार मिला है, लेकिन अब ये शो बंद होने वाला है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। आसिफ शेख ने खबरों पर रिएक्टर करते हुए, खुलासा किया कि &TV में हुए बड़े बदलावों की वजह से ‘भाबी जी घर पर हैं’ हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया है कि दर्शक ये सिटकॉम कहां देख सकते हैं।

ओटीटी पर कहां देखें भाबीजी घर पर हैं

इन सब चर्चाओं के बीच आसिफ शेख ने इस बात को भी कंफर्म कर दिया है की यह सिटकॉम जी5 पर जा रहा है। आसिफ, जिन्होंने विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभाया है। उन्होंने Variety India को बताया, ‘हां, भाबीजी को जी5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया जा रहा है। शो के सभी कलाकार और क्रू को यही पता है। अभी मीडिया में जो रिपोर्टें चल रही हैं, उनके बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है, लेकिन हमें एक महीने पहले ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होने के बारे में बता दिया गया था। तो हां टीवी पर नहीं देख पाएंगे।’

आसिफ शेख का पुराना इंटरव्यू

अपने एक पिछले इंटरव्यू में आसिफ ने कहा था कि शो के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर जाने से वह खुश हैं। एक्टर ने कहा, ‘सबसे जरूरी बात यह है कि लोग शो देख रहे हैं। आजकल लोग लंबे समय तक काम करते हैं और उन्हें काफी दिक्कतों का भी समाना करना पड़ता है। मोबाइल स्क्रीन की वजह से वे अपनी सुविधा के अनुसार अपने पसंदीदा शो आसानी से देख पाते हैं।’

टीवी का हिट सिटकॉम बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप

फिलहाल, इस शो में रोहिताश गौर, आसिफ शेख, शिल्पा शिंदे और विदिशा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इनमें से पहले दो कलाकार शो की शुरुआत से ही इसका हिस्सा रहे हैं। बता दें कि इस शो पर फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं फन ऑन द रन’ बनी है, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही और 03 अप्रैल को जी5 पर रिलीज हुई है।

ये भी पढे़ं-

TRP पर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने किया कब्जा, नए शो के एंट्री करते ही ‘अनुपमा’ का हुआ बुरा हाल

TRP में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आगे फेल हुई ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी, जानें क्या है सफलता की वजह?

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp