
रामायण का टीजर रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ और सभी को बहुत पसंद भी आ रहा है। अब दीपिका चिखलिया, जिन्होंने टेलीविजन की ओजी सीता कहा जाता है। उन्होंने डायरेक्टर नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म का टीजर देखने के बाद अपना पहला रिएक्शन शेयर किया है। साथ ही रणबीर कपूर के भगवान राम के किरदार को लेकर भी उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने फिल्म की भव्यता और विजुअल्स की जमकर तारीफ की है।
रामायण टीजर पर दीपिका चिखलिया का रिएक्शन
डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए, टीजर की खास बातें बताई। दीपिका ने इंडिया टुडे को बताया, ‘मैंने टीजर देखा और यह बहुत ग्रैंड है। बहुत रिच लग रहा है। उन्होंने बहुत अच्छे से बनाया है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘तो अब मैं फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रही हूं और यह बहुत ही खूबसूरत लग रहा है, इसमें कोई शक नहीं है। रणबीर कपूर राम के किरदार में अच्छे लग रहे हैं।’
दीपिका चिखलिया की सोच में आया बड़ा बदलाव
दीपिका की ‘रामायण’ के टीजर की तारीफ करने से पहले उनकी सोच कुछ और थी। दरअसल, जब फिल्म का ऐलान किया गया था तब उन्होंने इस महाकाव्य को बार-बार अलग-अलग तरीकों से दिखाए जाने पर अपनी कड़ी आपत्तियां जताई थीं। जून 2024 में उन्होंने कहा था, ‘सच कहूं तो मैं उन लोगों से काफी निराश हूं जो बार-बार रामायण बनाते रहते हैं, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि आपको ऐसा करना चाहिए।’ उन्होंने यह भी कहा था, ‘लोग इसका मजाक बना रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि लोगों को बार-बार रामायण बनानी चाहिए, क्योंकि हर बार जब वे इसे बनाते हैं तो वे इसमें कुछ नया लाना चाहते हैं… कोई नई कहानी, कोई नया पहलू, कोई नया अंदाज।’
‘रामायण’ दो भाग में होगी रिलीज
टीजर में रणबीर कपूर को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम राम’ के रूप में पेश किया गया है। साथ ही सीता के रूप में साई पल्लवी और लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे की भी झलकियां दिखाई गई हैं। इसके अलावा, टीजर में यश के ‘रावण’ की दुनिया की भी एक झलक मिलती है। इसके विजुअल्स सभी को बहुत पसंद आ रहे हैं। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नामित मल्होत्रा द्वारा समर्थित ‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। इस का पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होने वाला है, जबकि दूसरे भाग के दिवाली 2027 में आने की उम्मीद है। इस फिल्म का संगीत हंस जिमर और ए आर रहमान ने तैयार किया है।
ये भी पढे़ं-
‘रामायण’ फेम सुनील लहरी के घर नकली रिश्तेदार बनकर पहुंचा फैन, एक्टर ने शेयर किया मजेदार किस्सा
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




