digital products downloads

सोनम कपूर ने शेयर की पहली फोटो, नन्हे बेटे को कलेजे से चिपकाए आईं नजर

सोनम कपूर ने शेयर की पहली फोटो, नन्हे बेटे को कलेजे से चिपकाए आईं नजर

सोनम कपूर हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने 29 मार्च को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद से ही एक्ट्रेस को बधाई देने वालों का तांता लगा है। फैंस से लेकर सेलिब्रिटी दोस्त तक, हर कोई सोनम को दूसरी बार मां बनने पर बधाई दे रहे हैं। अब सोनम कपूर ने अपने नन्हे बेटे की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने नन्हें बेटे के साथ दिल जीतने वाली फोटो शेयर की है। फोटो में सोनम अपने नन्हे बेटे को कलेजे से लगाए नजर आ रही हैं और इसके साथ उन्होंने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है।

सोनम ने शेयर की दूसरे बेटे की पहली झलक

सोनम कपूर ने दूसरी बार मां बनने के 5 दिन बाद अपने दूसरे बेटे की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर 2 फोटोज शेयर की हैं, जिनमें से एक में वह अपने बेटे को कलेजे से लगाए नजर आ रही हैं। उनके हाथ में आईवी ड्रिप लगी है उनके चेहरे पर सुकून और खुशी साफ देखी जा सकती है। वहीं दूसरी तस्वीर में सोनम खाना खाती नजर आ रही हैं।

सोनम का कैप्शन

सोनम कपूर ने ये फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि मैं कितनी आभारी हूं। अपने दूसरे बेटे के जन्म के इस अविश्वसनीय अनुभव के लिए एचएन रिलायंस अस्पताल को दिल से धन्यवाद। यह सचमुच हर मायने में असाधारण रहा। मेरी डॉक्टर को विशेष धन्यवाद, जिन्होंने मेरी दोनों प्रेग्नेंसी के दौरान मेरा मार्गदर्शन किया। उनकी देखभाल में विश्वास, शांति और आश्वासन का भाव है, जो बहुत कम देखने को मिलता है और मैं उनके सहयोग के लिए आभारी हूं। पूरी टीम को धन्यवाद। सोनम और आनंद।’

सोनम कपूर और आनंद आहुजा का रिश्ता

बता दें, सोनम कपूर और आनंद आहुजा 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की पहली मुलाकात 2015 में ‘प्रेम रतन धन पायो’ के प्रमोशन के दौरान हुई थी। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी कर ली और 2022 में सोनम ने अपने पहले बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने वायु रखा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनम लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। आखिरी बार वह 2023 में ‘ब्लाइंड’ में नजर आई थीं।

ये भी पढ़ेंः रश्मिका-विजय शादी के 1 महीने बाद ही 2 से हुए 3, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट, फैंस बोले- ‘प्रेग्नेंट हैं क्या?’

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp