digital products downloads

राम के किरदार में छाए रणबीर कपूर, टीवी के कृष्ण ने की तारीफ

राम के किरदार में छाए रणबीर कपूर, टीवी के कृष्ण ने की तारीफ

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा, जिसका टीजर आखिरकार हनुमान जयंती 2026 के मौके पर रिलीज हो चुका है। इस टीजर में रणबीर को भगवान राम के रूप में पहली बार दिखाया गया है और तब से इसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही है। अब टीवी के मशहूर कृष्ण उर्फ नितीश भरद्वाज ने राम का किरदार निभा रहे रणबीर की तारीफ की है। साथ ही रामायण टीजर पर अपना रिव्यू भी शेयर किया है। सोशल मीडिया पर उनका रिएक्शन चर्चा में बना हुआ है।

नितीश भरद्वाज को पसंद आया रामायण का टीजर

टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर और राजनेता नितीश भरद्वाज ने रामायण की कास्ट की जमकर तारीफ की। उन्होंने 2001 में बी आर चोपड़ा की ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाई थी और 1988 की ‘महाभारत’ में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं। उन्हें ‘रामायण’ के टीजर पर भी बात की। नितीश ने नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया देते कहा, ‘रामायण एक ग्लोबल अवतार में। नितेश तिवारी और उनकी टीम को शुभकामनाएं। राम बहुत सुंदर लग रहे हैं।’

दीपिका चिखलिया को रामायण टीजर में क्या पसंद आया?

नितीश से पहले दीपिका चिखलिया, जिन्होंने रामानंद सागर की ‘रामायण’ में सीता की भूमिका निभाई थी। उन्होंने भी इस टीजर का रिव्यू दिया था और कहा, ‘मैंने टीजर देखा और यह बहुत शानदार है। यह बहुत खूबसूरत लग रहा है। उन्होंने इसे बहुत अच्छे से बनाया है। इसलिए अब मैं फिल्म की रिलीज इंतजार कर रही हूं… यह बहुत सुंदर लग रही है, इसमें कोई शक नहीं है।’

रामायण कब होगी रिलीज

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और नमित मल्होत्रा ​​और यश के सहयोग से बनी इस फ़िल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण, साई पल्लवी सीता और सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका में हैं। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है और इस महागाथा के दो भाग है, जो 4000 करोड़ में बना है। बता दें कि ‘रामायण’ का पहला भाग अक्टूबर 2026 में दिवाली से पहले रिलीज होने वाला है। इसका दूसरा और अंतिम भाग अगले साल रिलीज होगा।

ये भी पढे़ं-

जेल में क्या करते थे राजपाल यादव? याद कर हुए भावुक, फराह खान को बताया दिल का हाल

जब राजपाल यादव को ऋतिक-राकेश रोशन संग किया था सम्मानित, सलमान खान और अक्षय कुमार की तारीफ की

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp