digital products downloads

‘कोई मिल गया’ का बिट्टू सरदार हो गया है 34 साल का गबरू-जवान

‘कोई मिल गया’ का बिट्टू सरदार हो गया है 34 साल का गबरू-जवान

सचिन पिलगांवकर से लेकर कुणाल खेमू तक, फिल्मी दुनिया में ऐसे कई स्टार हैं जिन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू किया और आज भी बॉलीवुड में इनके नाम का डंका बजता है। 2003 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर ‘कोई मिल गया’ में भी ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा और रेखा मुख्य भूमिका में नजर आए थे और प्रेम चोपड़ा और रजत बेदी जैसे कलाकार भी फिल्म में अहम रोल में दिखाई दिए थे। इनके अलावा कई चाइल्ड आर्टिस्ट भी ‘कोई मिल गया’ में नजर आए थे। हंसिका मोटवानी ने भी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। लेकिन, क्या आपको फिल्म में नजर आया ‘बिट्टू सरदार’ याद है? अब 23 सालों में ‘बिट्टू सरदार’ का किरदार निभाने वाला बच्चा इतना बदल चुका है कि इन्हें पहचानना भी मुश्किल हो गया है।

बदल गया ‘कोई मिल गया’ का बिट्टू सरदार

‘कोई मिल गया’ में बिट्टू सरदार का किरदार अनुज पंडित शर्मा ने निभाया था। जब अनुज ने ये रोल निभाया उनकी उम्र सिर्फ 11 साल थी और उन्होंने अपने अभिनय से हर किसी को हैरान कर दिया था। अब इस फिल्म रिलीज हुए 23 साल गुजर गए हैं और अनुज भी 34 साल के हो गए हैं और इन 23 सालों में इतने बदल चुके हैं कि उन्हें पहली नजर में शायद ही कोई पहचान पाए। हाल ही में अनुज ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिनमें उनका अंदाज देख फैंस उनके कायल हो गए।

अनुज के अंदाज पर फैंस फिदा

इस वीडियो में अनुज अपने दोस्तों के साथ पार्टी में एंजॉय करते नजर आ रहे हैं और उनके जबरदस्त डांस मूव्ज देखने के बाद फैंस उनके दीवाने हो गए। कई ने कमेंट करते हुए अनुज के डांस मूव्ज और उनकी जबरदस्त पर्सनैलिटी की तारीफ की। वहीं कई ये देखकर हैरान थे कि ‘कोई मिल गया’ का बिट्टू इतना बदल चुका है। कभी चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर दर्शकों के दिल जीतने वाले अनुज अब गबरू जवान हो गए हैं और हैंडसम यंग स्टार में बदल चुके हैं।

इन फिल्मों और शोज में किया काम

अनुज पंडित शर्मा के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ कई टीवी शोज में भी काम किया है। अनुज ने ‘कोई मिल गया’ में रोहित मेहरा (ऋतिक रोशन) के बेस्ट फ्रेंड बिट्टू सरदार का किरदार निभाया था, जो शरारती होता है, लेकिन हर मुश्किल समय में रोहित का साथ देता है। ‘कोई मिल गया’ के बाद अनुज पंडित को ‘डरना मना है’, ‘टोटल सियाप्पा’ और ‘सलाम इंडिया’ में देखा गया। इसके अलावा वह ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘हुकुम मेरे आका’, ‘हीरो – भक्ति ही शक्ति है’, ‘परवरिश 2’ और ‘बच्चों की अदालत’ जैसे शोज में नजर आए और बीते दिनों डिज़्नी+ हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘बामिनी एंड बॉयज़’ में नजर आए थे।

ये भी पढ़ेंः सोनम कपूर ने शेयर की पहली फोटो, नन्हे बेटे को कलेजे से चिपकाए आईं नजर, चेहरे पर दिखा सुकून और खुशी

रश्मिका-विजय शादी के 1 महीने बाद ही 2 से हुए 3, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट, फैंस बोले- ‘प्रेग्नेंट हैं क्या?’

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp