
एंथोलॉजी फिल्मों का मतलब है, एक ही फिल्म में कई छोटी कहानियां दिखना। हर हिस्से के अपने किरदार, कहानी और इमोशनल पहलू होते हैं फिर भी सभी एक आम थीम से जुड़े होते हैं, जैसे प्यार, किस्मत या रिश्ते। ऐसे में अगर आप रोमांटिक, थ्रिलर, हॉरर और कॉमेडी कंटेंट देखकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया देखने की तलाश में हैं तो एंथोलॉजी ड्रामा आप के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यह फॉर्मेट दर्शकों को अपनी कहानी से अंत तक बांधे रखता है, क्योंकि हर कहानी एक नया नजरिया और अनुभव लाती है। आज हम आपको जिस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, वो 2024 में रिलीज हुई थी।
2 साल पहले रिलीज हुई फिल्म
हम बात कर रहे हैं साउथ एंथोलॉजी ड्रामा ‘रूपांतरा’ की, जो 152 मिनट की है। इस फिल्म को आईएमडीबी भी अच्छी रेटिंग मिली है और इसकी कास्ट भी बेहतरीन है। राज बी. शेट्टी स्टारर और मिथिलेश एडावलथ डायरेक्टेड इस फिल्म में सेल्फ-ट्रांसफॉर्मेशन पर फोकस करने वाली चार कहानियां हैं। फिल्म की कहानी बहुत ही दिलचस्प है, जिसमें हर कीड़े को अपनी जिंदगी में कम से कम एक बार तितली में बदलने का मौका मिलता है, लेकिन बदलाव का रास्ता दर्दनाक होता है।
एक फिल्म में चार कहानी
‘रूपांतरा’ में चार अलग-अलग कहानियां हैं, जिीसमें भरपूर सस्पेंस है। इसे IMDb पर 7 रेटिंग मिली है। ‘रूपांतरा’ एक कन्नड़ एंथोलॉजी फिल्म है, जिसे राज बी. शेट्टी ने लिखा है और उन्होंने ही एक्टिंग की है। इसमें चार अलग-अलग आपस में जुड़ी कहानियां हैं, जिन्हें एक नैरेटर जोड़ता है। फिल्म का एक भाग भिखारी औरत, दूसरा परेशान नौजवान, एक बुजुर्ग कपल और एक गुंडे के झगड़े को दिखाती है, ये सभी बदलाव की थीम पर आधारित हैं।
प्राइम वीडियो पर देखें ये शानदार फिल्म
राज बी. शेट्टी, हनुमक्का, जयशंकर आर्यर, शबरीश कब्बीनाले की फिल्म ‘रूपांतरा’ आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस फिल्म को आप ओटीटी पर कन्नड़, मलयालम के अलावा हिंदी में भी देख सकते हैं। इसकी अनोखी कहानी और कास्ट की परफॉर्मेंस के लिए इसकी खूब तारीफ हुई। इतना ही नहीं क्रिटिक्स ने भी इसे पॉजिटिव रिव्यू दिए।
ये भी पढे़ं-
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: मेहर को लगेगा 440 वोल्ट का झटका, अरमान के लिए अभिरा बनी लाइफ सेवर
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




