digital products downloads

41 साल पुराना क्लासिक गाना, बना Dhurandhar 2 का सीक्रेट सरप्राइज, रातों-रात हुआ हिट

41 साल पुराना क्लासिक गाना, बना Dhurandhar 2 का सीक्रेट सरप्राइज, रातों-रात हुआ हिट

रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ की सफलता ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस फिल्म ने रिलीज के 16 दिनों में ही 1500 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है और अभी भी इसकी कमाई की रफ्तार कम नहीं हुई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कमाई कर रही है। इसकी सफलता के पीछे दमदार एक्शन, कहानी, निर्देशन और कलाकारों के साथ-साथ इसका बैकग्राउंड म्यूजिक और गाने भी हैं, जो हर तरफ छाए हुए हैं। फिल्म के दोनों भागों में कई पुराने गानों को रीमेक किया गया है, लेकिन ‘धुरंधरः द रिवेंज’ में एक ऐसा गाना है, जो लोगों के लिए काफी सरप्राइजिंग था। जैसे ही थिएटर में ये गाना बजा, हर तरफ सीटियां और तालियां गूंजने लगीं।

धुरंधर 2 में 41 साल पुराना गाना

धुरंधर 2 में म्यूजिक के तौर पर कई पुराने गाने शामिल किए गए हैं और जब ये गाने बजते हैं तो दर्शक भी इसकी वाइब से खुद को जोड़ पाते हैं। ये गाने नॉस्टैल्जिक टच भी देते हैं और पूरी फिल्म के दौरान ये वाइब बनी रहती है। लेकिन जैसे ही 41 साल पुराना राजेश खन्ना की फिल्म का गाना बजता है तो कान खड़े हो जाते हैं। ये गाना आपने टीवी, रेडियो पर जरूर सुना होगा, जिसके बोल हैं ‘कभी बेखुदी ने मारा’, जिसे 41 साल पहले किशोर दा ने आवाज दी थी।

किस फिल्म का गाना है ‘कभी बेखुदी ने मारा’?

हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना पर फिल्माया गया गाना ‘कभी बेखुदी ने मारा’ 1985 में रिलीज हुई फिल्म ‘अलग-अलग’ का है, जिसे सुरों के सरताज किशोर दा ने आवाज दी थी और संगीतकार की जिम्मेदारी आर डी बर्मन ने निभाई थी। धुरंधरः द रिवेंज में ये गाना तब सुनाई देता है जब हमजा (रणवीर सिंह) आलम (गौरव गेरा) को अपनी एक स्पाई बनने से पहले की दास्तान सुनाता है। जैसे ही थिएटर में ये धुन बजती है, देखते ही दर्शकों के सरप्राइजिंग रिएक्शन आने लगते हैं।

धुरंधर और धुरंधर 2 में 80-90 के दशक के गानों का इस्तेमाल

धुरंधरः द रिवेंज में किशोर कुमार के ‘कभी बेखुदी ने मारा’ के अलावा और भी कई कल्ट सॉन्ग इस्तेमाल किया गया है। धुरंधर 2 में तम्मा तम्मा लोगे, ओए ओए… तिरछी टोपी वाले, हम प्यार करने वाले जैसे गाने शामिल हैं। इससे पहले दिसंबर 2025 में रिलीज हुए पहले भाग ‘धुरंधर’ में भी कई पुराने गाने सुनने को मिले थे, जिन्हें दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में अरमान (1981) का ‘रंभा हो’ और ‘दस मैं की प्यार विचों खटिया’ जैसे गाने सुनने को मिले थे।

ये भी पढ़ेंः ‘रामायण’ में डबल रोल में नजर आएंगे रणबीर कपूर, खुद की पुष्टि, एक प्रभु श्रीराम तो दूसरा क्या?

‘कोई मिल गया’ का बिट्टू सरदार हो गया है 34 साल का गबरू-जवान, दमदार पर्सनैलिटी और क्यूट अंदाज के हो जाएंगे कायल
 

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp