
रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हनुमान जयंती के मौके पर फिल्म का टीजर जारी किया गया, जिसके बाद फैंस में इस फिल्म को लेकर क्रेज और भी बढ़ गया है। दर्शक बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच ‘रामायण’ के रनटाइम को लेकर भी चर्चा तेज है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ एक बिग बजट फिल्म है और दो भागों में रिलीज होगी। फिल्म दिवाली 2026 और 2027 को रिलीज होगी। फिल्म के दूसरे भाग की शूटिंग का कुछ हिस्सा अभी भी बाकी है। इस बीच रणबीर कपूर ने फिल्म के रनटाइम को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
कितने घंटे की होगी रामायण?
रणबीर कपूर ने लॉस एंजिल्स में आयोजित टीजर लॉन्च के दौरान कोलाइडर को बताया मेकर्स के पास फिल्म के लगभग 6 घंटे के फुटेज हैं, यानी दोनों फिल्मों का रनटाइम 3 घंटे से अधिक होने की संभावना है। रणबीर बातचीत में कहते हैं- ‘ये फिल्म ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ से कम नहीं है। ये हमारे देश की सबसे बड़ी और भव्य फिल्म है। हमारे पास 6 घंटे के एपिक विजुअल्स, जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस और भावनाओं का संगम है। ये आपको बेहतर बेटा, बेहतर पति और बेहतर भाई बनना सिखाती है। कुल मिलाकर ये बुराई पर अच्छाई की जीत है।’
किरदारों को समझने की कोशिश की
रणबीर ने भगवान राम का किरदार निभाने पर कहा- “एक एक्टर के तौर पर, मुझे लगता है कि बॉडी लैंग्वेज के अलावा जरूरी है कि आब किरदारों की आध्यात्मिकता और भावनाओं को कितना समझते हैं? मुझे लगता है कि रामायण की शूटिंग शुरू करने से पहले करीब 1 साल तक मैंने यही किया, इन किरदारों को समझने की कोशिश की, उनके आदर्शों और उद्देश्यों को जाना।”
रामायण की कास्ट
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी देवी सीता, केजीएफ स्टार यश फिल्म में रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में होंगे। इनके अलावा फिल्म में काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन, कुणाल कपूर, शीबा चड्ढा और आदिनाथ कोठारे भी नजर आएंगे। फिल्म का पहला भाग इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है, वहीं फिल्म का दूसरा भाग दिवाली 2027 को रिलीज होगा।
ये भी पढ़ेंः ‘कोई मिल गया’ का बिट्टू सरदार हो गया है 34 साल का गबरू-जवान, दमदार पर्सनैलिटी और क्यूट अंदाज के हो जाएंगे कायल
सोनम कपूर ने शेयर की पहली फोटो, नन्हे बेटे को कलेजे से चिपकाए आईं नजर, चेहरे पर दिखा सुकून और खुशी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




