
रजत टोकस टीवी इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम स्टार्स में से रहे हैं। एक समय था जब उनकी दीवानगी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती थी और आज भी उनकी फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। रजत टोकस के करियर को उड़ान देने में टीवी सीरियल ‘जोधा अकबर’ का सबसे बड़ा हाथ रहा है। इस पीरियड ड्रामा ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था। इस सीरियल के बाद रजत टोकस को लेकर लड़कियों के बीच अलग ही दीवानगी थी। जोधा अकबर के अलावा उन्होंने ‘धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान’ और ‘चंद्र नंदिनी’ जैसे शोज में भी काम किया। रजत टोकस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह 24 साल की उम्र में ही शादी के बंधन में बंध गए थे।
2015 में गर्लफ्रेंड सृष्टि नय्यर से की शादी
रजत टोकस 30 जनवरी 2015 को उदयपुर पैलेस में सृष्टि नय्यर से शादी की थी। सृष्टि सिनेमा या टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन खूबसूरती के मामले में किसी बॉलीवुड हसीना से कम नहीं हैं। सृष्टि भले ही फिल्मों या टीवी में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन अभिनय से जुड़ी रही हैं। वह एक थिएटर आर्टिस्ट रही हैं और रजत ने जब उन्हें पहली बार देखा, तभी वह उन्हें पसंद आ गईं। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई।
रजत और सृष्टि की लव स्टोरी
रजत टोकस और सृष्टि नय्यर की पहली मुलाकात 2013 में हुई थी। जिसके बाद दोनों ने लगभग 2 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर 30 जनवरी 2015 को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने उदयपुर पैलेस में शाही अंदाज में शादी की। शादी के लिए रजत ने 4 दिनों के लिए पैलेस बुक किया था, जहां दोनों ने ग्रैंड वेडिंग की और जब दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आईं तो हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि शादी से पहले रजत ने अपनी लव लाइफ के बारे में किसी को भनक तक नहीं लगने दी थी।
रजत टोकस करियर
रजत टोकस के करियर की बात करें तो उन्होंने ‘धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान’ से बतौर चाइल्ड एक्टर अपना करियर शुरू किया था, जिसने उन्हें घर-घर में प्रसिद्धि दिलाई। इसके बाद वह ‘जोधा-अकबर’ में जलालुद्दीन अकबर की भूमिका में स्टारड के शिखर बर पहुंचे। इसके अलावा वह ‘नागिन’ और ‘चंद्र नंदिनी’ जैसे चर्चित शोज में भी अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर हैं।
ये भी पढ़ेंः जब जिंदगी से हार मान बैठी थीं सेलिना जेटली, रोते हुए अकेले काटी रातें, तलाक के बीच छलका दर्द
41 साल पुराना क्लासिक गाना, बना Dhurandhar 2 का सीक्रेट सरप्राइज, रातों-रात बना सबका फेवरेट
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




