digital products downloads

‘ओम शिवोहम’ उच्चारण के दौरान अजीब मुंह बनाती दिखीं गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा

‘ओम शिवोहम’ उच्चारण के दौरान अजीब मुंह बनाती दिखीं गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा

बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला अक्सर ही सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का शिकार होती रहती हैं। बीते दिनों अपनी तस्वीरों और डांस को लेकर सुर्खियों में रहीं आकांक्षा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आकांक्षा ने एक ईवेंट में शिवोहम बजते समय कुछ ऐसे एक्सप्रेशन दिए कि लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर आकांक्षा की क्लास लगा दी। 

क्या है पूरा मामला?

विरल भयानी नाम के एक पैपरानी इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें आकांक्षा एक ईवेंट में बैठी हैं और और अपने बगल में बैठे इंसान को देखते हुए अजीब से एक्स्प्रेशन निकालती हैं। ये एक्सप्रेशन कैमरे पर कैद हो जाते हैं और लोग पीछे बज रहे शिवोहम गाने की इसे तौहीन मान लेते हैं। इसके बाद फिर क्या लोग सोशल मीडिया पर भड़कते हैं और बुरा भला कहना शुरू कर देते हैं। वीडियो वायरल होता है और आकांक्षा एक बार फिर से ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है जब आकांक्षा को ट्रोल्स का शिकार होना पड़ा है। इससे पहले भी आकांक्षा ने अपने पति गौरव खन्ना के जन्मदिन पर ऐसा डांस किया था कि सोशल मीडिया पर इसकी सुर्खियां चलती रही थीं। इससे पहले अपनी बोल्ड तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करने को लेकर भी उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। 

सोशल मीडिया स्टार हैं आकांक्षा

आकांक्षा भी टीवी की दुनिया में काम कर चुकी हैं और अब तक कुछ सीरियल्स में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है। आकांक्षा के पति गौरव भी टीवी की दुनिया के स्टार हैं और कई रियलिटी शोज भी जीत चुके हैं। इसके साथ ही आकांक्षा को सोशल मीडिया पर भी करीब 9 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। आकांक्षा सोशल मीडिया स्टार हैं और अपने फैन्स के साथ अक्सर ही तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों अपने एक पोस्ट को लेकर भी आकांक्षा विवादों में घिर गई थीं। एक पोस्ट में उन्होंने एक दिल टूटने वाला कविता की कुछ लाइनें पोस्ट कर दी थीं। जिसके बाद उनके रिश्ते में खटपट के अंदेशे लगाए जाने लगे थे। हालांकि बाद में आकांक्षा और उनके पति गौरव दोनों ही इन अफवाहों पर विराम लगा दिया। 

ये भी पढ़ें- डायरेक्टर नितीश तिवारी का क्यों पसंदीदा बना रामायण का ये सीन? खुद बताई इसके पीछे की कहानी, भावुक कर देगी वजह

हीरोइन को देखते ही अश्लील एंगल पकड़ते थे पैपराजी? खुद बताई सारी मुश्किलों की कहानी, वायरल होते थे वीडियो

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp