digital products downloads

‘बाहुबली 2’ के रिकॉर्ड से बस कुछ ही दूर है ‘धुरंधर 2’, वीकएंड पर कमाई में इजाफा

‘बाहुबली 2’ के रिकॉर्ड से बस कुछ ही दूर है ‘धुरंधर 2’, वीकएंड पर कमाई में इजाफा

इन दिनों हर तरफ सिर्फ एक ही नाम के चर्चे हैं और वो नाम है ‘धुरंधरः द रिवेंज’। 19 मार्च को आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये फिल्म रिलीज हुई और देखते ही देखते कमाई के मामले में इतिहास रच दिया और अभी भी इसकी गूंज कम नहीं हुई है। सिनेमाघरों में लगातार ‘धुरंधर 2’ देखने वालों की भीड़ उमड़ रही है। फिल्म अब तक की बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को चकनाचूर कर चुकी है और अब सभी की नजर इसके तीसरे रविवार की कमाई पर टिकी है। इस बीच हम आपको बताते हैं कि ये फिल्म अब तक कितना कलेक्शन कर चुकी है और आखिर भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 3 फिल्मों ‘दंगल’, ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ से कितनी दूर है।

तीसरे शनिवार को शानदार कमाई

‘धुरंधरः द रिवेंज’ रिलीज होने के बाद से ही तेजी से कमाई कर रही है। पहले हफ्ते में तो टिकट्स का अकाल पड़ गया। फिल्म के तीसरे वीकएंड की कमाई की बात करें तो शुक्रवार को यानी 16वें दिन फिल्म ने 21.55 करोड़ का कलेक्शन किया और तीसरे शनिवार यानी 17वें दिन इसने 25.65 करोड़ रुपये कमाए। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म आज भी 4,030 सिनेमाघरों में चल रही है और दिन शुरू होने के साथ ही इसने अब तक 3.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि 18वें दिन ये 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है।

इन फिल्मों के रिकॉर्ड के नजदीक पहुंची धुरंधर 2

वहीं फिल्म अब कमाई के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच चुकी है।  17वें दिन तक फिल्म वर्ल्डवाईड 1,564 करोड़ की कमाई कर चुकी है और इसी के साथ ‘पुष्पा 2’ के बेहद नजदीक पहुंच गई है। अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा 2’ ने 25 दिनों में 1700 करोड़ से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं 1,810 करोड़ के साथ ‘बाहुबली 2’ अभी भी दूसरे नंबर पर और 2,200 करोड़ के साथ आमिर खान स्टारर ‘दंगल’ टॉप पर बनी हुई है।

धुरंधरः द रिवेंज का कलेक्शन

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत में कुल कमाई)

दिन 0 (प्रीव्यू): ₹43.00 करोड़
दिन 1: 102.55 करोड़
दिन 2: 80.72 करोड़
दिन 3: 113.00 करोड़
दिन 4: 114.85 करोड़
दिन 5: 65.00 करोड़
दिन 6: 56.60 करोड़
दिन 7: 48.75 करोड़
दिन 8: 49.70 करोड़
दिन 9: 41.55 करोड़
दिन 10: 62.85 करोड़
दिन 11: 68.10 करोड़
दिन 12: 25.30 करोड़
दिन 13: 27.75 करोड़
दिन 14: 20.10 करोड़
दिन 15: 17.80 करोड़
दिन 16: 21.55 करोड़
17वां दिन: 25.65 करोड़
18वां दिन (प्रारंभिक अनुमान): 2.26 करोड़ रुपये

फिल्म के बारे में

‘धुरंधर 2’ 2025 में आई फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। इस हिंदी स्पाई थ्रिलर का निर्देशन आदित्य धर ने किया है और इसका निर्माण जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह एक सीक्रेट एजेंट के रूप में मुख्य भूमिका में हैं, जबकि अक्षय खन्ना खलनायक रहमान डकैत, आर माधवन अजीत डोवाल से प्रेरित एक किरदार अजय सान्याल के रूप में नजर आएं। वहीं  फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम रोल में हैं।

ये भी पढ़ेंः टीवी के बादशाह अकबर की रियल लाइफ जोधा को देखा? बेहद हसीन हैं रजत टोकस की वाइफ सृष्टि, किसी एक्ट्रेस से नहीं हैं कम
रेखा के जीजाजी हैं हिंदी सिनेमा के ये खूंखार विलेन, एक्ट्रेस की छोटी बहन से की है शादी, कंजी आंख देख सहम जाते थे दर्शक

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp