
फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी दुनिया है, जहां काम करने वालों की किस्मत पल-पल बदलती रहती है। कभी किसी के सितारे बुलंदियों पर होते हैं तो कभी किसी के। इस इंडस्ट्री को लेकर एक कहावत काफी मशहूर है कि यहां लोग उगते सूरज को ही सलाम करते हैं। जैसे ही किसी कलाकार का करियर ढलान की ओर जाने लगता है तो उनकी पूछताछ भी कम होने लगती है। आज हम आपको एक ऐसे ही सितारे के बारे में बताते हैं, जिसने अपने किरदारों से दर्शकों पर गहरी छाप भी छोड़ी और एक समय पर हर फिल्ममेकर की पसंद था, लेकिन फिर किस्मत ने ऐसी पलटी मारी की इन्हें मौत भी गुमनामी में नसीब हुई। हम बात कर रहे हैं 80-90 के दशक के टॉप विलेन महेश आनंद की, जिन्होंने बतौर मॉडल और डांसर अपना करियर शुरू किया और फिर बाद में फिल्मों में कदम रखे। 300 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले महेश आनंद अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहे, क्योंकि उन्होंने 1-2 नहीं पांच शादियां की थीं।
1984 में शूरू किया करियर
महेश आनंद ने 1984 में ‘करिश्मा’ से एक्टिंग डेब्यू किया। अपनी कद-काठी और गुस्सैल चेहरे की वजह से उन्हें ज्यादातर विलेन वाले रोल ही ऑफर होते थे। उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और एक समय पर इंडस्ट्री के टॉप विलेन्स में शुमार हो गए। अपने करियर में उन्होंने ‘कुली नंबर वन’, ‘शहंशाह’, ‘इंसाफ’, ‘गंगा जमुना सरस्वती’, ‘विश्वात्मा’ और ‘तूफान’ जैसी फिल्मों में काम किया, जिनमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया। लेकिन, सफल करियर के बाद भी उनका अंत काफी दर्दनाक रहा। उन्हें ऐसी मौत मिली, जिसके बारे में सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए।
पांच शादियों के बाद भी तनहाई में गई जान
महेश आनंद की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 5 शादियां की थीं। सबसे पहले रीना रॉय की बहन बरखा रॉय से शादी की, लेकिन ये शादी लंबे समय तक नहीं टिक पाया। पिर उन्होंने मिस इंडिया इंटरनेशनल एरिका मारिया डिसूजा से शादी की। मारिया से उनका एक बेटा बी हुआ। फिर उन्होंने मधु मल्होत्रा से तीसरी शादी की और ये शादी भी टूट गई। उन्होंने फिर उषा बचानी से चौथी शादी की और ये रिश्ता भी लंबे समय तक नहीं टिक पाया। उषा बचानी से अलग होने के बाद उन्होंने रूसी महिला लाना से शादी की, मगर ये रिश्ता भी तनाव से भरा रहा।
परिवार ने छोड़ा साथ
महेश आनंद को शुरुआत में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, उन्होंने 18 साल गरीबी में बिताए। सौतेले भाई से उन्हें धोखा मिला और फिर इकलौते बेटे ने भी उनका साथ छोड़ दिया। एक्टर की आर्थिक हालत इतनी खराब हो चुकी थी कि पानी खरीदने तक के पैसे नहीं होते थे। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए अपनी हालत बयां की थी। 9 फरवरी, 2019 को महेश आनंद अपने वर्सोवा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए। 5 शादियों के बाद भी वह 57 साल की उम्र में अपने फ्लैट में अकेले रह रहे थे। जब पुलिस ने जबरन दरवाजा खोला तो वह सोफे पर मृत पड़े थे। पास में शराब की बोतलें और खाना भी पड़ा था। उनके शरीर में सड़न शुरू हो गई थी। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी मौत स्वाभाविक कारणों से हुई थी। महेश के निधन की जानकारी मिलने पर उनकी पांचवीं पत्नी रूस से मुंबई आईं और उनके सड़े-गले शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गईं।
ये भी पढ़ेंः सीरीज जिसने तोड़ा ‘रामायण’ का रिकॉर्ड, 9.2 है IMDb रेटिंग, मात्र 5 एपिसोड में दिखाई देश के सबसे बड़ी स्कैम की कहानी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited




