digital products downloads

बदल गई संजय दत्त की नई फिल्म की रिलीज डेट, 16 मई नहीं अब इस तारीख को देगी दस्तक

बदल गई संजय दत्त की नई फिल्म की रिलीज डेट, 16 मई नहीं अब इस तारीख को देगी दस्तक

संजय दत्त बीते कुछ महीनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ के बैड कॉप एसपी चौधरी असलम के किरदार से उन्होंने ऐसा गर्दा उड़ाया है कि अब तक उनके चर्चे कम नहीं हुए हैं और अब उनकी नई फिल्म धमाके के लिए तैयार है, जिसके साथ वह दर्शकों के बीच फिर दबदबा बनाने आ रहे हैं। संजय दत्त की नई फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का टीजर हाल ही में जारी किया गया था, जिसमें वह बेहद दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट 16 मई बताई गई, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट में मेकर्स ने बदलाव कर दिए हैं।

प्री-पोन हुई रिलीज डेट

संजय दत्त और अमित साध स्टारर ‘आखिरी सवाल’ पहले 16 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट प्री-पोन हो गई है और 16 मई की जगह अब ये एक सप्ताह पहले रिलीज होगी। इस बदलाव साथ फिल्म सिनेमाघरों में उम्मीद से थोड़ा पहले आ रही है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता अभिजीत मोहन वारंग द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ अमित साध, त्रिधा चौधरी, समीरा रेड्डी और नमाशी चक्रवर्ती भी अहम रोल में नजर आएंगे।

आखिरी सवाल की नई रिलीज डेट क्या है?

संजय दत्त स्टारर ‘आखिरी सवाल’ अब 16 मई के बजाय 8 मई को रिलीज होगी। आदित्य धर की धुरंधर में एसपी असलम का किरदार निभाने के बाद संजय दत्त इस फिल्म में नजर आएंगे, जिसके चलते दर्शकों में इसे लेकर अलग ही उत्सुकता बनी हुई है। मेकर्स के अनुसार, ये फिल्म उन सवालों को पूछने की हिम्मत करती है, जिसने सालों से देश के युवाओं को उलझा रखा है। फिल्म की कहानी होनहार, लेकिन थोड़े गुस्सैल स्कॉलर विक्की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्रोग्रेसिव इंडिया का होनहार युवा है।

आखिरी सवाल का टीजर

आखिरी सवाल का टीजर हनुमान जयंती के अवसर पर जारी किया गया। यह दर्शकों को 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास में ले जाता है, जिसे बहुआयामी और सुविचारित तरीके से प्रस्तुत किया गया है। टीजर में बहुत अधिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सोचने के लिए पर्याप्त सामग्री छोड़ दी गई है। इसका लहजा गंभीर, लगभग संवादात्मक है और इस ओर संकेत देता है कि सिनेमाघरों में आने के बाद फिल्म पर चर्चा होने की संभावना है। इसके निर्माता निखिल नंदा और संजय दत्त हैं। पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद सह-निर्माता हैं। कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी ने लिखे हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘धुरंधर 2’ का वो क्रूर सीन, जिसे देख ‘अरशद पप्पू’ के परिवार ने मूंद ली आंखें, एक्टर बोले- कमजोर दिल वाला नहीं देख सकते

सीरीज जिसने तोड़ा ‘रामायण’ का रिकॉर्ड, 9.2 है IMDb रेटिंग, मात्र 5 एपिसोड में दिखाई देश के सबसे बड़ी स्कैम की कहानी

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp