digital products downloads

थ्रिलर, ड्रामा और सस्पेंस, ‘ओ रोमियो’ से ‘तू या मैं’ तक, इस हफ्ते OTT पर मचेगा तहलका

थ्रिलर, ड्रामा और सस्पेंस, ‘ओ रोमियो’ से ‘तू या मैं’ तक, इस हफ्ते OTT पर मचेगा तहलका

जैसे-जैसे नया सप्ताह अपनी रफ्तार पकड़ रहा है, मनोरंजन की दुनिया में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ का जलवा कायम है, वहीं डिजिटल स्पेस भी दर्शकों को लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रोमांच, थ्रिलर और ड्रामा का एक अनोखा संगम देखने को मिलने वाला है। चाहे आप हॉलीवुड की चर्चित सीरीज के दीवाने हों या बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों का इंतजार कर रहे हों, 7 से 12 अप्रैल के बीच नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो तक हर जगह आपके मनोरंजन का पुख्ता इंतजाम है। कुछ नामी सीक्वेल्स की वापसी हो रही है तो कुछ फिल्में थिएटर के बाद अब आपके मोबाइल स्क्रीन पर दस्तक दे रही हैं। तैयार हो जाइए इस हफ्ते की धमाकेदार डिजिटल रिलीज के लिए।

द बॉयज सीजन 5

सुपरहीरो सीरीज के दीवानों के लिए इस हफ्ते का सबसे बड़ा धमाका ‘द बॉयज’ का पांचवां और अंतिम सीजन है। फैंस लंबे समय से होमलैंडर और बुचर के बीच होने वाले अंतिम मुकाबले का इंतजार कर रहे थे। यह सीरीज 8 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

ओ रोमियो

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ‘ओ रोमियो’ सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर आ रही है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक रिवेंज ड्रामा है। फिल्म में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी जैसे कलाकारों की लंबी फौज है। यह 10 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

तू या मैं

निर्देशक बिजॉय नांबियार की यह फिल्म एक सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसमें शनाया कपूर और आदर्श गौरव मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह थाई फिल्म ‘द पूल’की आधिकारिक रीमेक है। सस्पेंस से भरी यह फिल्म 10 अप्रैल से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी।

थाई किजहवी

तमिल सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘थाई किजहवी’ अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कदम रख रही है। इसमें राधिका सरथकुमार ने एक 70 वर्षीय बेखौफ साहूकार की भूमिका निभाई है। शिवकुमार मुरुगेसन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब यह 10 अप्रैल से जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।

थ्रैश

अगर आप शार्क सर्वाइवल थ्रिलर के शौकीन हैं तो ‘थ्रैश’ आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। फिल्म की कहानी एक शहर में आए समुद्री तूफान और उसके साथ आने वाली खतरनाक शार्क के हमलों के इर्द-गिर्द घूमती है। अपनी जान बचाने के लिए लोगों का संघर्ष आपको रोमांचित कर देगा। यह फिल्म 10 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

यूफोरिया सीजन 3

हॉलीवुड की बहुचर्चित सीरीज ‘यूफोरिया’ लगभग चार साल के लंबे इंतजार के बाद अपने नए सीजन के साथ वापसी कर रही है। सस्पेंस, थ्रिल और ड्रामा से भरपूर इस सीरीज में जैकब एलार्डी और नताशा लियोन जैसे सितारे नजर आएंगे। यह सीरीज 12 अप्रैल से एचबीओ मैक्स पर स्ट्रीम होगी।

ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla Trailer: वैसे ही डायलॉग, वही अंदाज, ‘भूत बंगला’ के ट्रेलर ने दिलाई ‘भूल भुलैया’ की याद, प्रियदर्शन के रंग में रमे अक्षय कुमार

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp