digital products downloads

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ देख कर गदगद हुए विराट कोहली, कह दी लंबी चौड़ी बात

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ देख कर गदगद हुए विराट कोहली, कह दी लंबी चौड़ी बात

भारतीय सिनेमा और खेल जगत के दो शानदार सितारे जब एक-दूसरे की तारीफ करते हैं तो वह सुर्खियां बन जाता है। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी हालिया रिलीज ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के जरिए तहलका मचा रहे अभिनेता रणवीर सिंह को अब क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली का साथ मिला है। विराट कोहली ने रणवीर सिंह के अभिनय की दिल खोल कर सराहना की है। विराट कोहली ने उन्हें आधुनिक सिनेमा का एक नया बेंचमार्क बताया है। यह फिल्म न केवल दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी है, बल्कि इसने क्रिटिक्स को भी दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया है।

क्रिकेट के ‘GOAT’ ने की सिनेमा के ‘धुरंधर’ की तारीफ

विराट कोहली ने क्रिकेट की दुनिया का GOAT माना जाता है, अक्सर अपनी पसंद और जुनून के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म और रणवीर सिंह के प्रति अपना उत्साह व्यक्त किया। कोहली ने लिखा, ‘रणवीर इस फिल्म के बाद आप एक बिल्कुल अलग ही स्तर पर पहुंच गए हैं। आपकी परफॉर्मेंस कमाल से भी कहीं बढ़कर थी। बिल्कुल शानदार!’ विराट ने आगे लिखा, ‘आज फिल्म देखी और मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि भारत में बनी ऐसी फिल्मी अनुभव वाली फिल्म मैंने पहले कभी नहीं देखी। इसने हर तरह की भावना को उभारकर सामने ला दिया और लगभग 4 घंटे तक मैं एक पल के लिए भी अपनी जगह से नहीं हिला। आदित्य धर आपका टैलेंट और आपका नजरिया दोनों इस फिल्म के जरिए नजर आते हैं। आपके लिए तालियां, आप जीनियस हैं। सभी कलाकार अपने रोल में शानदार थे।’

Image Source : VIRAT KOHLI ANUSHKA SHARMA INSTAGRAMविराट कोहली और अनुष्का शर्मा का पोस्ट।

फिल्म की तारीफ में क्या बोलीं अनुष्का

इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने भी एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने भी फिल्म और रणवीर की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘आदित्य धर आपने क्या कमाल की फिल्म बनाई है। ऐसी 4 घंटे की फिल्म बनाने के लिए बहुत सारा कनविक्शन चाहिए। ये एक पकड़ कर रखने वाली, भावनाओं में डुबो देने वाली, शानदार तरीके से बनाई गई  फिल्म है, जो आपका ध्यान पूरी तरह से केंद्रित रखती है। आप सच में बेधड़क फिल्म मेकर हैं। रणवीर सिंह आपने जिंदगी में सबसे शानदार किरदार निभाया है और अपकी परफॉर्मेंस कमाल की है। आर माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी सर और भी सभी शानदार एक्टर्स, सभी की एक्टिंग कमाल की थी। ये फिल्म सोच से परे है, सभी को इसके लिए हार्दिक बधाई।’

बॉक्स ऑफिस पर ₹1000 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जो कीर्तिमान स्थापित किया है, वह हिंदी सिनेमा के इतिहास में विरले ही देखने को मिलता है। फिल्म ने घरेलू स्तर पर ₹1041 करोड़ का शानदार नेट कलेक्शन करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके साथ ही रणवीर सिंह ने ₹1000 करोड़ क्लब का नया रास्ता खोल दिया है, जो अब तक बॉलीवुड के लिए एक अभेद्य किला माना जाता था। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि इस फिल्म ने सुपरस्टारडम की परिभाषा बदल दी है और रणवीर को इंडस्ट्री के सबसे भरोसेमंद और बड़े चेहरे के रूप में स्थापित कर दिया है।

ये भी पढ़ें: ‘जय श्री कृष्णा’ का गोल-मटोल कान्हा याद है? 3 साल के चाइल्ड एक्टर ने जीते लाखों दिल, अब लाइमलाइट से ओझल, 18 साल बाद देखें बब्ली अवतार

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp