
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ अपनी बेहतरीन कहानी और आने वाले महा ट्विस्ट को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा में बान हुआ है। एकता कपूर का रीबूट वर्जन 9 महीने से लगातार टीआरपी में धूम मचा रहा है, जिसके अपकमिंग एपिसोड में एक बड़ा धमाका होने वाला है। शो में नए विलेन की एंट्री से नोयना परेशान हो जाएगी, जबकि तुलसी और मिहिर को इसका जबरदस्त फायदा मिलने वाला है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर नया प्रोमो शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिखाया गया है कि नोयना, मिहिर से शादी करने के लिए कैंसर होने का झूठ बोलती है, लेकिन इस राज को छुपाने के लिए उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
नई एंट्री से नोयना की जिंदगी होगी बर्बाद
स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय स्टारर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में नोयना का झूठ सामने आने वाला है , जिसके बाद मिहिर-तुलसी उसे शांतिनिकेतन से बाहर निकाल देंगे। हालांकि, कहानी में हैरान करने वाला मोड़ तब आता है जब नोयना की जिंदगी में विलेन की एंट्री होती है और वह उसे ब्लैकमेल करता है। कहानी में दर्शकों को आगे देखने को मिलेगा कि नोयना को आधी रात में एक अनजान शख्स का कॉल आता है, जो उसे धमकी देते है कि वह उसका सच सभी को बता देगा। इसके बाद नोयना उसे पूछती है कि तुम कौन हो? क्या चाहते हो? लेकिन वह अपनी पहचान छुपता है और उससे सच न बताने की कीमत चुकने को कहता है। हालांकि, वीडियो में अभी तक इस नई एंट्री का चेहरा नहीं दिखाया है। कौन है ये जिसको नोयना के राज के बारे में पता है? अब सवाल यह है कि किस हद तक नोयना इसे छुपाने के लिए जाएगी?
तुलसी-मिहिर की टली बला
दूसरी तरफ नोयना के झूठ से अनजान मिहिर अपनी जिंदगी के बारे में सोचता है और खुद को दोषी बताता है। वह तुलसी को याद कर रो पड़ता है, लेकिन तुलसी शादी से एक रात पहले आराम से अपने कमरे में सो रही होती है। अब जल्द ही तुलसी पूरे परिवार के सामने नोयना का सच बताने वाली है।, जिसके बाद घर में बहुत बड़ा तमाशा होने वाला है।
एक कॉल ने बढ़ा दी नोयना की मुसीबत
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में आने वाला ड्रामा दर्शकों को एक चौंकाने वाले ट्विस्ट से हिलाकर रख देगा, जो एक सपनों जैसी शादी को पूरी तरह से बर्बादी में बदल देगा। जैसे-जैसे नोयना और मिहिर की शादी की तैयारियां पूरे जोश के साथ आगे बढ़ रही हैं। एक छिपा हुआ सच आखिरी में सब कुछ खत्म कर देगा। नोयना, जो अपनी लाइलाज बीमार को लेकर हमदर्दी बटोर रही है। अब उसके लिए सभी के दिलों में नफरत पैदा होने वाली है। ब्लैकमेलिंग के बाद नोयना के होश उड़ने वाले हैं और मिहिर-तुलसी फिर से साथ रहने लगेंगे।
ये भी पढे़ं-
श्रेया घोषाल का नया आशियाना, मुंबई के वर्ली में 29.7 करोड़ का खरीदा प्रीमियम अपार्टमेंट
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






