digital products downloads

उत्तर रामायण के ‘लव कुश’ याद हैं, 38 सालों में पूरी तरह बदल गए एक्टर

उत्तर रामायण के ‘लव कुश’ याद हैं, 38 सालों में पूरी तरह बदल गए एक्टर

रामानंद सागर की ‘रामायण’ भारतीय टेलीविजन के इतिहास का वह सुनहरा अध्याय है जिसने न केवल दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी, बल्कि पूरे देश को एक सूत्र में पिरो दिया। 80 के दशक में शुरू हुआ यह सफर आज भी उसी लोकप्रियता और श्रद्धा के साथ जारी है। 1988 में पहली बार शो लव कुश प्रसारित हुआ, जिसमें उत्तर गाथा दिखाई गई थी। इसमें भगवान राम के पुत्रों लव और कुश के जीवन, उनके संघर्ष और अपने पिता के साथ उनके पुनर्मिलन की भावुक कहानी ने लोगों का दिल जीत लिया था। लोगों को लव और कुश के रोल में नजर आए एक्टर्स का काम काफी पसंद आया था। अब ये दोनों सितारे कहां हैं और क्या कर रहे हैं, ये सभी जानना चाहते हैं। एक ने लाइमलाइट से दूरी बना ली तो दूसरा फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन गया है।

अब कहां हैं कुश?

लव-कुश का अपने पिता से मिलने वाला दृश्य दर्शकों की आंखों में आंसू लाने के लिए काफी था। इस शो की सफलता ने यह साबित किया कि माइथोलॉजिकल ड्रामा हर दौर में हिट हो सकते हैं। 38 साल पहले जिन बाल कलाकारों ने लव और कुश की भूमिका निभाई थी, आज वे अपनी जिंदगी के अलग-अलग मुकामों पर हैं। उनके किरदारों ने उन्हें रातों-रात घर-घर में मशहूर कर दिया था। भगवान राम और माता सीता के बड़े पुत्र कुश की भूमिका निभाने वाले स्वप्निल जोशी ने इसी शो के जरिए अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। ‘उत्तर रामायण’ में उनकी मासूमियत और अभिनय ने सबका ध्यान खींचा, जिसके बाद रामानंद सागर ने ही उन्हें ‘श्री कृष्णा’ में युवा कृष्ण की भूमिका के लिए चुना। आज 43 वर्षीय स्वप्निल जोशी मराठी फिल्म उद्योग का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने ‘हद्द कर दी’, ‘देश में निकला होगा चांद’ जैसे कई लोकप्रिय हिंदी धारावाहिकों में काम किया। वर्तमान में वह मराठी सिनेमा के टॉप एक्टर्स में शामिल हैं। हालिया दिनों में उन्हें ‘मोगरा फुलाला’ और ‘जीवलागा’ जैसे प्रोजेक्ट्स में देखा गया है।

यहां देखें कुश की हालिया झलक

अब क्या करते हैं मयूरेश क्षेत्रमाडे यानी लव?

लव का किरदार निभाने वाले मयूरेश क्षेत्रमाडे ने अपनी कला से दर्शकों का दिल तो जीता, लेकिन उन्होंने ग्लैमर की दुनिया को अपना स्थायी करियर नहीं बनाया। अभिनय से दूरी बनाने के बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई पर फोकस किया और आगे चलकर कॉर्पोरेट जगत पर ध्यान केंद्रित किया। मयूरेश ने ‘स्पाइट एंड डेवलपमेंट’ नामक पुस्तक का सह-लेखन भी किया है। खबरों के अनुसार मयूरेश अब अभिनय की दुनिया को पूरी तरह छोड़ चुके हैं और अमेरिका के न्यू जर्सी में बस गए हैं। वह एक सफल बिजनेसमैन हैं और कमीशन जंक्शन एफिलिएट के सीईओ के रूप में काम कर रहे हैं।

यहां देखें लव की हालिया झलक

शो से जुड़ी जानकारी

रमानंद सागर द्वारा रचित और निर्देशित ‘उत्तर रामायण’ यानी लव कुश शो रामायण के ‘उत्तर कांड’ पर आधारित है। यह धारावाहिक न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और पारिवारिक मूल्यों की एक पाठशाला भी आज बन चुका है। इस शो को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। ये शो यूट्यूब पर देखा जा सकता है। इसे IMDb पर भी 9.1 की रेटिंग मिली है। इस शो में अरुण गोविल, दीपिका, सुनील लहरी, दारा सिंह जैसे किरदार नजर आए थे।

ये भी पढ़ें: ‘जय श्री कृष्णा’ का गोल-मटोल कान्हा याद है? 3 साल के चाइल्ड एक्टर ने जीते लाखों दिल, अब लाइमलाइट से ओझल, 18 साल बाद देखें बब्ली अवतार

‘रामायण’ के फेमस एक्टर, एक साथ निभाए 3 रोल, शोहरत हासिल कर हुए गुमनाम, अब बदल गई पूरी जिंदगी

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp