digital products downloads

13 साल में रत्तीभर नहीं बदलीं जोधा अकबर की रुकैया बेगम, खूबसूरती पर अटक जाएंगी निगाहे

13 साल में रत्तीभर नहीं बदलीं जोधा अकबर की रुकैया बेगम, खूबसूरती पर अटक जाएंगी निगाहे

टीवी की दुनिया में ऐसे कई सीरियल्स हैं जो आते हैं और दर्शकों का ध्यान आकर्षित नहीं कर पाते हैं। लेकिन कुछ कहानियां ऐसी भी हैं जिन्होंने टीआरपी की दुनिया पर खूब राज किया है। एक ऐसा ही सीरियल था जिसका नाम था जोधा अकबर। इस सीरियल में रुकैया बेगम का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस लवीना टंडन की खूबसूरती आज भी नहीं बदली है। 13 साल बीत जाने के बाद भी वही घुंघराले बाल, कंजी आंखें और गजब की फिटनेस वाली लवीना लाखों दिलों पर राज करती हैं। इतना ही नहीं लवीना को इंस्टाग्राम पर 2 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। 

जोधा अकबर सीरियल ने दिलाई पहचान

लवीना ने अपने करियर में 2 दर्जन से ज्यादा सीरियल और फिल्मों में काम किया है। लेकिन सबसे ज्यादा पहचान दिलाई है ‘जोधा अकबर’ ने। साल 2004 में आए सीरियल ‘रूह’ से लवीना ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक और हॉरर सीरियल ‘श्श…. फिर कोई है’ में भी काम कर अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। इसके बाद सुनैना, जाने पहचाने से ये अजनबी, बेस्ट ऑफ लक निक्की, अदालत, बाल वीर और यहां मैं घर घर खेली नाम के सीरियल्स में अपनी पहचान बनाई। लेकिन इसके बाद 2013 में प्रीमियर हुए सीरियल जोधा अकबर में लवीना ने रुकैया बेगम का किरदार निभाया। इस किरदार को लोगों ने खूब प्यार दिया और लवीना को भी स्टार बना दिया। 

टीवी की बनीं बड़ी स्टार

लवीना भले ही बड़े पर्दे ज्यादा नहीं नजर आईं लेकिन टीवी की दुनिया में उन्होंने अपनी एक खास पहचान हासिल कर ली है। लवीना को टीवी की दुनिया का स्टार माना जाता है। लवीना बीते दिनों गाथा शिव परिवार की नाम के सीरियल में इंद्राणी नाम का किरदार निभाते नजर आई थीं। इससे पहले मन्नू क्या करेगा में नजर आई थीं। अनदेखी में भी लवीना ने एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया था। अब लवीना जल्द ही ‘तुम बिन जाऊं कहां’ नाम के सीरियल में नजर आने वाली हैं। आईएडीबी के मुताबिक ये सीरियल प्रीमियर हो रहा है। 

13 साल रत्ती भर नहीं घटी सुंदरता

जोधा अकबर में लवीना की खूबसूरती की काफी चर्चा होती रही है और शो की सबसे चहेती स्टार्स में भी गिनी जाती रही हैं। लवीना जोधा अकबर सीरियल में बेहद सुंदर नजर आई थीं और लोगों के दिलों पर रज करने में सफल रही थीं। अब करीब 13 साल बाद भी लवीना की सुंदरता रत्ती भर भी नहीं घटी है। आज भी लवीना को सोशल मीडिया पर लोग पसंद करते हैं और उन पर प्यार लुटाते रहते हैं। 

ये भी पढ़ें- ‘जब मेरा विश्वास डगमगाया, आप साथ खड़े रहे’, आदित्य धर ने किसे दिया ‘धुरंधर’ की सफलता का क्रेडिट?

‘नर्क हो सकती है जिंदगी’, रजनीकांत ने युवाओं को दी किस बात की दी सलाह? बोले- साफ मना करें

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp