
आज अनंत अंबानी के जन्मदिन पर सलमान खान ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अनंत के जन्मदिन पर उनके साथ क्यूट तस्वीरें शेयर कर प्यार लुटाया है। अनंत के साथ फोटो शेयर करते हुए सलमान ने उन्हें सबसे निस्वार्थ, दयालु इंसान और कई लोगों के लिए प्रेरणा बताते हुए अपना छोटा भाई कहा है।
गले लगाते हुए दी बधाई
यह पोस्ट सलमान खान के जामनगर जाने के कुछ ही समय बाद आई है। सलमान खान नीता अंबानी और मुकेश अंबानी द्वारा आयोजित अनंत अंबानी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए जामनगर गए थे। यह समारोह सितारों से भरा हुआ था, जिसमें उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। शाहरुख खान, रणवीर सिंह, अनन्या पांडे, शनाया कपूर, अगस्त्य नंदा, बोनी कपूर, गौरी खान और राम चरण सहित कई हस्तियां जामनगर पहुंचती नजर आईं, जिससे यह हाल के दिनों में सबसे चर्चित समारोहों में से एक बन गया।
सलमान खान के लुक ने खींचा ध्यान
समारोह से पहले सलमान 8 अप्रैल को जामनगर के लिए रवाना होते समय एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। अभिनेता ने एक नया लुक अपनाया, जिसने प्रशंसकों को तुरंत उनके 90 के दशक की याद दिला दी, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। इस नए लुक ने उनकी आगामी परियोजनाओं को लेकर अटकलों को भी हवा दी है, और कई लोग सोच रहे हैं कि क्या यह उनकी अगली फिल्म से जुड़ा है। काम के मोर्चे पर सलमान खान फिलहाल अपूर्वा लखिया द्वारा निर्देशित अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था और इसे 17 अप्रैल को रिलीज करने की योजना थी, हालांकि निर्माताओं ने अभी तक नई रिलीज तिथि की घोषणा नहीं की है।
ये भी पढ़ें- पीएम मोदी की खुलकर तारीफ कर रही बॉलीवुड की हीरोइन्स, खास बिल पास कराने के लिए कहा शुक्रिया
अनुपमा को पीछे छोड़ इस सीरियल ने हासिल किया दूसरा स्थान, TRP Report Week 13 में इस कहानी का रहा जलवा
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited





