digital products downloads

OTT रिलीज के लिए तैयार है शाहिद कपूर की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर फीका रहा था असर

OTT रिलीज के लिए तैयार है शाहिद कपूर की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर फीका रहा था असर

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म कॉकटेल 2 के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले ही शाहिद की एक और फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म का नाम है ओ रोमियो और इसे डायरेक्ट किया है विशाल भारद्वाज ने। ये फिल्म इसी साल 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई है। लेकिन अब ये 10 अप्रैल को ये फिल्म प्राइम वीडियो पर प्रीमियर हो जाएगी। फिल्म एक जटिल प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपराध और सत्ता संघर्ष से जुड़ी हुई है। फिल्म में तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर और अविनाश तिवारी सहित कई कलाकार हैं और यह वास्तविक अंडरवर्ल्ड की कहानियों से प्रेरित है। 

10 अप्रैल से स्ट्रीम हो सकती है फिल्म

ओ रोमियो अब अमेज़न प्राइम वीडियो पर किराए पर उपलब्ध है और 10 अप्रैल से सभी सब्सक्राइबरों के लिए उपलब्ध हो जाएगी। यह फिल्म बदला, हिंसक प्रेम, महत्वाकांक्षा और 1990 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड के खतरनाक पहलुओं पर आधारित है। फिल्म की पटकथा विशाल भारद्वाज और रोहन नरूला ने लिखी है। यह हुसैन जैदी के उपन्यास ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। ओ’ रोमियो 1995 के मुंबई में घटित एक रोमांटिक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म उस्तारा नामक एक युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अफशा से प्यार हो जाता है और वह उसके प्रति जुनूनी हो जाता है। कहानी में तब नाटकीय मोड़ आता है जब अफशा उस्तारा को चार लोगों को मारने का आदेश देती है, जिनमें स्पेन में रहने वाला कुख्यात डॉन जलाल भी शामिल है, जिसने उसके पति की हत्या की थी। आगे क्या होता है, यह फिल्म में दिखाया गया है।

ये है फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में शाहिद कपूर उस्तारा के रूप में, तृप्ति डिमरी अफशान कुरेशी के रूप में, नाना पाटेकर डीसीपी इस्माइल खान के रूप में, अविनाश तिवारी जलालुद्दीन शाह के रूप में, तमन्ना भाटिया राबिया जलालुद्दीन शाह के रूप में, दिशा पटानी जूली के रूप में, फरीदा जलाल दादी के रूप में, हुसैन दलाल छोटू के रूप में, और राहुल देशपांडे इंस्पेक्टर पठारे के रोल में नजर आ रही हैं। अब देखना होगा कि क्या ये फिल्म ओटीटी पर आने के बाद अपना कोई असर छोड़ पाती है या नहीं।

ये भी पढ़ें- पीएम मोदी की खुलकर तारीफ कर रही बॉलीवुड की हीरोइन्स, खास बिल पास कराने के लिए कहा शुक्रिया

अनुपमा को पीछे छोड़ इस सीरियल ने हासिल किया दूसरा स्थान, TRP Report Week 13 में इस कहानी का रहा जलवा

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp