
बॉलीवुड गलियारों में कोई भी बात आग की तरह फैलती है और इस वक्त अर्जुन कपूर की चर्चा हो रही है। एक्टर इन दिनों किसी दर्द में हैं और वो बार-बार अपने इस दर्द को बयां करने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में उनका सोशल मीडिया पोस्ट सुर्खियों में आ गया, ये किसी फिल्म से नहीं जुड़ा है, बल्कि इसमें उनका दर्द छलका है। हाल ही में अपनी मां की जयंती पर भी उन्होंने एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिलमें उन्होंने जिंदगी को क्रूर बताया था। अर्जुन ने एक बार फिर क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है, जिसे देखने के बाद उनके फैंस परेशान हैं और सोच में पड़ गए हैं कि आखिर अर्जुन किस तकलीफ से अकेले ही जूझ रहे हैं। लगातार ट्रोलिंग और निजी जीवन की उथल-पुथल के बीच अर्जुन के इस नए पोस्ट ने उनके फैंस को गहरी चिंता में डाल दिया है। लोग अब सवाल उठा रहे हैं कि क्या अभिनेता मानसिक रूप से एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं।
क्या है अर्जुन के पोस्ट का मतलब?
गुरुवार को अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी साझा की, जिस पर लिखा था, ‘अंत को स्वीकार कर रहा हूं, भले ही वैसा न हुआ हो जैसा चाहते थे।’ यह छोटी सी लाइन सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई। जैसे ही यह पोस्ट रेडिट जैसे प्लेटफॉर्म पर पहुंची, फैंस ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। लोगों का मानना है कि अर्जुन केवल अपनी फिल्मों की विफलता से ही नहीं, बल्कि उस नफरत से भी परेशान हैं जो उन्हें बिना किसी वजह के सोशल मीडिया पर झेलनी पड़ती है।
अर्जुन कपूर का इंस्टाग्राम पोस्ट।
फैंस ने जाहिर की चिंता
अर्जुन के इस पोस्ट के बाद उनके चाहने वालों ने ट्रोलर्स को जमकर आड़े हाथों लिया। एक यूजर ने रेडिट पर लिखा, ‘मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि अर्जुन इस जहरीली फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर लाइमलाइट से दूर अपनी जिंदगी पर ध्यान दें।’ वहीं एक अन्य फैन ने भावुक होते हुए कहा, ‘किसी को ट्रोल करने की भी एक हद होती है। कंप्यूटर स्क्रीन के पीछे छिपकर नफरत फैलाना आसान है, लेकिन यह किसी के मानसिक स्वास्थ्य को बर्बाद कर सकता है।’ कई लोगों ने यह भी सुझाव दिया कि अर्जुन को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के कमेंट सेक्शन बंद कर देने चाहिए ताकि वे इस नकारात्मकता से बच सकें। प्रशंसकों को डर है कि कहीं लगातार हो रही यह बुलिंग उन्हें किसी गलत कदम की ओर न धकेल दे।
प्रोफेशनल लाइफ में उतार-चढ़ाव
अर्जुन कपूर की हालिया रिलीज फिल्मों के प्रदर्शन ने भी शायद उनकी मानसिक स्थिति पर असर डाला है। उन्हें आखिरी बार साल 2025 में आई फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में देखा गया था, जिसमें भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में थीं। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी और दुनिया भर में केवल ₹12.85 करोड़ का ही कलेक्शन कर सकी। इस असफलता के बाद से अर्जुन ने अपनी किसी नई फिल्म की घोषणा नहीं की है।
ये भी पढ़ें: आर माधवन का 29 साल पुराना शो, ओम पुरी और मिलिंद सोमन से सजी थी देशभक्ति से लबरेज कहानी, मिली है 8.3 रेटिंग
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited





