
बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह बीते दिनों अपने गाने टटीरी को लेकर विवादों में घिरे रहे। इस गाने में अपने भद्दे लिरिक्स और स्कूली ड्रेस में डांस करती मॉडल्स को दिखाया गया था। इस गाने के रिलीज होते ही हरियाणा महिला आयोग समेत तमाम सामाजिक संगठनों ने इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई। बाद में बादशाह के खिलाफ शिकायतें भी दर्ज हुईं और उन्हें राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने माफी मांगनी पड़ी थी। अब मलालत और माफी के बाद बादशाह ने टटीरी गाने को नए अंदाज में रिलीज करने का ऐलान किया है। बादशाह ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को ‘टटीरी फिर से’ गाना रिलीज किया जाएगा।
क्यों डिलीट करना पड़ा था गाना?
बादशाह ने कुछ दिनों पहले अपना ये गाना टटीरी रिलीज किया था। लेकिन गाने में कुछ लिरिक्स काफी गंदे थे। साथ ही इस गाने के वीडियो में बादशाह ने स्कूल ड्रेस में लड़कियों को डांस भी कराया था। गाने के रिलीज होने के बाद बादशाह पर फूहड़ता फैलाने और महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने को लेकर खूब आलोचना का शिकार होना पड़ा था। राष्ट्रीय महिला आयोग की फटकार के बाद बादशाह को गाना डिलीट करना पड़ा था। इतना ही नहीं बादशाह ने यहां माफी मांगते हुए फिर कभी इस तरह की गलती नहीं दोहराने का वादा किया था। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर 50 स्कूली छात्राओं का खर्च उठाने की भी जिम्मेदारी ली थी।
अब नए वर्जन के साथ आएगा गाना
टटीरी गाने को अब बादशाह एक बार फिर से काफी बदलाव के साथ दोबारा रिलीज कर रहे हैं। इसको लेकर बादशाह ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मेरे हरियाणा के लोगों और दुनियाभर से जुड़े साथियो, पिछले कुछ हफ्तों में हमने अपने गीत टटीरी को लेकर सरकारी अधिकारियों, महिला आयोग, समाज सेवियों और हमारी संस्कृति की परवाह करने वाले कई लोगों को सुना है। उसी के आधार पर हमने जरूरी बदलाव किए हैं और जो भी हिस्सा अपमान जनक माना गया, उसे हटा दिया गया है। मैं इस प्रतिक्रिया और उसके पीछे की भावना का सम्मान करता हूं। एक कलाकार होने के साथ-साथ, अपनी समाज और संस्कृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी उतनी ही अहम है। साथ ही मेरे लिए संगीत हमेशा अपनी जड़ों, अपनी भाषा, अपने लोगों और अपनी कहानियों को एक बड़े मंच तक ले जाने का जरिया रहा है। ‘टटीरी फिर से’ उसी सफर का अगला कदम है। आपना साथ, आपकी आवाज और आपका विश्वास ही है जिसने इस गाने को जिंदा रखा है। उम्मीद है इसका नया रूप वही ऊर्जा और वही सम्मान लेकर चलेगा। टटीरी फिर से गाना 14 अप्रैल को सभी प्लेटफॉर्म पर मौजूद रहेगा।’
ये भी पढ़ें- ‘उतरन’ की मासूम इच्चा-तपस्या याद हैं? TV पर किया था कमाल, अब एक्टिंग छोड़ एक बनी डॉक्टर, दूसरी ने पहना इंसाफ का कोट
‘जना नायकन’ लीक होने पर भड़के मेकर्स, लीगल एक्शन को तैयार, बोले- दोषियों पर होगी कानूनी कार्रवाई
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






