digital products downloads

ओटीटी पर रिलीज हुई शनाया कपूर की खौफनाक लवस्टोरी, IMDB पर मिली है 8.2 की रेटिंग

ओटीटी पर रिलीज हुई शनाया कपूर की खौफनाक लवस्टोरी, IMDB पर मिली है 8.2 की रेटिंग

डायरेक्टर विजॉय नाम्बियार की फिल्म ‘तू या मैं’ इसी साल 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर ये फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। फिल्म की कहानी खौफनाक रोमांस से भरी है जिसे लोगों ने आईएमडीबी पर 8.2 की रेटिंग भी दी है। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। 

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी 2 कंटेंट क्रिएटर्स की है जिसका नाम है अवनी शाह (शनाया कपूर) और मारुति कदम (आदर्श गौरव)। दोनों सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर हैं और काम के सिलसिले में दोनों की मुलाकात होती है। लड़की अमीर है और लड़का गरीब। दोनों की दोस्ती होती है और दोस्ती प्यार में बदल जाती है। दोनों एक एडवेंचर ट्रिप पर निकलते हैं और कहानी अपनी धुरी पर घूम जाती है। फिल्म में रोमांस और प्यार के साथ दमदार थ्रिल भी देखने को मलता है। अगर आप भी रोमांटिक थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। फिल्म में अमृता खानविलकर, संजय अप्पन, माहिरा शर्मा और अशोक कांगुडे जैसे कलाकारों ने दमदार किरदार निभाया है। 

बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी फिल्म

फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी बज देखने को मिला था और इसको लेकर काफी सुर्खियां भी बनती रहीं थीं। हालांकि ये फिल्म रिलीज के बाद कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। फिल्म ने कमाई के मामले में मेकर्स को बेहद निराश किया था और करीब भारत में करीब 7 करोड़ रुपयों का कुल कलेक्शन भारत से किया था। खूब सुर्खियों के बाद भी ये फिल्म कमाई के मामले में नहीं चल पाई थी। हालांकि इसके रिव्यू की बात करें तो काफी मिला जुला रिस्पॉन्स मिला था। साथ ही शनाया कपूर और आदर्श गौरव की कैमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद आई थी। साथ ही शनाया ने भी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिल जीता था। वहीं आदर्श गौरव इससे पहले भी कई दमदार फिल्मों में शानदार किरदार निभा चुके हैं। 

ये भी पढ़ें- पल-पल बदलते प्यार के मैट्रिक्स, क्लाइमैक्स तक ट्विस्ट की भरमार, लीड एक्टर की मौत ने बनाया सुपरहिट, तीन सीजन वाली सीरीज की धासूं 8.5 रेटिंग

मलालत और माफी के बाद बादशाह ने किया नया ऐलान, फिर से रिलीज होगा टटीरी गाना, करने पड़े ये बदलाव

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp