
सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म एसोसिएशन से थलपति विजय अभिनीत फिल्म ‘जना नायकन’ के कथित लीक के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया है। अपने फेसबुक हैंडल पर रजनीकांत ने इस कथित लीक को चौंकाने वाला और दर्दनाक बताया। उन्होंने सरकार से लीक के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा देने की अपील की। उन्होंने लिखा, ‘किसी ने ‘जना नायकन’ फिल्म को इंटरनेट पर लीक कर दिया है, जिससे लोगों को गहरा सदमा और पीड़ा हुई है। फिल्म संघों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और सरकार को दोषियों की पहचान करके उन्हें कड़ी सजा देनी चाहिए। भविष्य में ऐसे अपराधों को होने नहीं देना चाहिए।’
उम्मीदों और प्रयासों पर डाला प्रकाश
अपने फेसबुक हैंडल पर चिरंजीवी ने जना नायकन के निर्माताओं के लिए एक संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने सिनेमा जगत से जुड़े लोगों की उम्मीदों और प्रयासों पर प्रकाश डाला। चिरंजीवी ने लिखा, ‘जना नायकन का दुर्भाग्यपूर्ण लीक होना मुझे बहुत चिंतित करता है। सिनेमा विश्वास, मेहनत और कई लोगों के सामूहिक सपनों पर टिका है। ऐसी घटनाएं हम सभी को प्रभावित करती हैं और हमें याद दिलाती हैं कि अपनी रचनात्मक कृति की रक्षा करना कितना महत्वपूर्ण है।’ उन्होंने कथित लीक के संबंध में नुकसान को कम करने और दोषियों को दंडित करने के लिए केवीएन प्रोडक्शंस (जना नायकन का आधिकारिक प्रोडक्शन बैनर) को अपना समर्थन दिया।
चिरंजीवी ने भी किया था पोस्ट
चिरंजीवी ने लिखा, ‘हम नुकसान को कम करने और दोषियों को दंडित करने में केवीएन प्रोडक्शंस के साथ खड़े हैं। आइए हम सभी सिनेमा का सम्मान और संरक्षण करने के लिए अपना समर्थन दें! पायरेसी को खत्म करो। सिनेमा बचाओ।’ आज सुबह ही, फिल्म के प्रोडक्शन हाउस, केवीएन प्रोडक्शंस ने एक कड़ा बयान जारी कर लोगों से लीक हुई सामग्री को साझा न करने या न देखने का आग्रह किया। फिल्म का निर्माण कर रही केवीएन प्रोडक्शंस ने शुक्रवार शाम को एक बयान जारी कर पुष्टि की कि फिल्म के कुछ हिस्से, और कुछ मामलों में लगभग पूरी फिल्म, सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर अवैध रूप से प्रसारित की गई है। टीम ने इसे डिजिटल पायरेसी का एक गंभीर मामला बताया और कहा कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं।
ये भी पढ़ें- रामायण के टीजर में मिस तो नहीं कर दी यश के किरदार रावण की झलक? छोटे सीन में होने लगीं नाम की सुर्खियां
दमदार एक्शन के साथ ओटीटी सीरीज में लौट रहे अनिल कपूर, वीडियो शेयर कर दी जानकारी, ये रही रिलीज डेट
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






