digital products downloads

निया शर्मा और आदिवी शेष की केमिस्ट्री ने जीता दिल, बन गई फैंस की फेवरेट जोड़ी

निया शर्मा और आदिवी शेष की केमिस्ट्री ने जीता दिल, बन गई फैंस की फेवरेट जोड़ी

तेलुगु एक्टर आदिवी शेष हाल ही में अपनी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘डकैत’ के प्रमोशन के लिए कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ के तीसरे सीजन में मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप के साथ नजर आए। इस एपिसोड के दौरान, निया शर्मा के साथ उनकी फ्लर्टी बातचीत ने सबका ध्यान खींचा। निया ने उनकी लुक्स की तारीफ की, पूछा कि क्या वह सिंगल हैं और दोनों के बीच कुछ मजेदार पल भी देखने को मिले। शो में पूरे टाइम आदिवी को निया की मदद करते दिखा गया, जिससे कृष्णा अभिषेक को लगा की दोनों के बीच कुछ पक रहा है। दूसरे कंटेस्टेंट्स ने भी उन्हें छेड़ने में उनका साथ दिया और उनकी केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

निया शर्मा-आदिवी शेष की जोड़ी सोशल मीडिया पर हुई हिट

इस एपिसोड के कुछ दिनों बाद निया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें आदिवी शेष अपनी फिल्म का प्रमोशन करते नजर आ रहे थे। इस क्लिप में दोनों को एक जिम में वर्कआउट करते हुए देखा गया, जहां निया एक्टर से कहती हैं कि उन्होंने ‘डकैत’ का ट्रेलर देख लिया है और उनसे फिल्म के बारे में सवाल पूछती हैं। उनकी मजेदार केमिस्ट्री एक बार फिर सभी का दिल जीत लिया और फैंस उन्हें बेस्ट जोड़ी बता रहे हैं। आखिर में जब निया फिल्म की रिलीज डेट के बारे में पूछती हैं तो शेष जवाब देते हैं, ’10 अप्रैल।’ 

निया शर्मा को डेट करना चाहते हैं आदिवी शेष

फिल्म की रिलीज डेट जनाने के बाद निया कहती हैं कि वह टिकट बुक करने जा रही हैं क्योंकि फिल्म रिलीज हो चुकी है, जिस पर आदिवी शेष मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं, ‘पर हमारी डेट…?’ वीडियो शेयर होने के कुछ ही देर बाद फैंस निया और आदिवी शेष की केमिस्ट्री की तारीफ करते नहीं थक रहे।

आदिवी शेष कौन हैं?

आदिवी शेष एक एक्टर, निर्देशक और राइटर हैं जो तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। वह अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्हें कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें IIFA अवार्ड तेलुगु , SIIMA अवार्ड और नंदी अवार्ड शामिल हैं।

ये भी पढे़ं-

बॉलीवुड में फिट होने के लिए खरीदे थे लाखों के डिजाइनर बैग, अब हो रहा पछतावा, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Dacoit Box Office Collection Day 1: आदिवी शेष–मृणाल ठाकुर की फिल्म ने की दमदार ओपनिंग, दुनियाभर में कमाए 13 करोड़

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp