digital products downloads

सुनील ग्रोवर ने उतारी रोहित शर्मा की नकल, देखकर चौंके लोग, बोले- ‘भाई AI भी फेल है’

सुनील ग्रोवर ने उतारी रोहित शर्मा की नकल, देखकर चौंके लोग, बोले- ‘भाई AI भी फेल है’

सुनील ग्रोवर अपनी स्कि्ल्स से हर बार लोगों को हैरान कर देते हैं। पिछले दिनों सुनील बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान की मिमिक्री करते नजर आए थे और उनका ये अंदाज देखकर लोग हैरान थे और अब सुनील ग्रोवर ने एक बार फिर अपनी मिमिक्री स्क्लि्स से लोगों को हैरानी में डाल दिया है। बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स की मिमिक्री से दर्शकों को हंसाने के बाद अब सुनील ग्रोवर ने रोहित शर्मा का अवतार लेकर लोगों को चौंका दिया है। नेटफ्लिक्स के लिए शूट किया गया ये एड सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है, जिसमें सुनील ग्रोवर को रोहित शर्मा के अंदाज में बात करते और रिएक्ट करते देखा जा सकता है। सुनील ने मिमिक्री कुछ ऐसे की कि लोगों ने यहां तक कह दिया है कि वह रोहित शर्मा से ज्यादा रोहित शर्मा लग रहे हैं।

रोहित की चाल, कन्फ्यूजन सब किया कॉपी

सुनील ग्रोवर की खासियत है कि जब भी वह किसी की मिमिक्री करते हैं, उसे बहुत ही नजदीक से परखते हैं। लेकिन, इस बार तो उन्होंने अपनी पिछली परफॉर्मेंसेस को भी पीछे छोड़ दिया है। सुनील ग्रोवर का ये वीडियो देखकर लगता है कि उन्होंने सिर्फ रोहित शर्मा की नकल ही नहीं की, बल्कि पूरी तरह उनके किरदार में घुस गए हैं। चलने से लेकर बोलचाल और फिर बीच-बीच में कन्फ्यूजन तक, सबकुछ इतना मजेदार है कि जिसने भी ये वीडियो देखा उसकी हंसी छूट गई। इस वीडियो का सबसे मजेदार पल तब देखने को मिलता है, जब वह शूटिंग के दौरान लाइन भूल जाते हैं और ये पल सबको हंसने पर मजबूर कर देता है।

एड से जुड़ा मुंबई इंडियंस का कनेक्शन

ये पूरा वीडियो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के एक एड का हिस्सा है, जिसका मुंबई इंडियंस से भी कनेक्शन है। वीडियो में असली रोहित शर्मा भी नजर आते हैं, जो पूछते हैं कि क्या उनका कोई एड शूट था, जो इस पूरे विज्ञापन को और भी मजेदार बना देता है। सोशल मीडिया यूजर अब इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां किसी का कहना है कि इस वीडियो में सुनील ग्रोवर पूरे रोहित शर्मा लग रहे हैं तो कई ने उनसे विराट कोहली की नकल करने को कहा।

फैन हुए एंटरटेन

ये वीडियो जितना मजेदार है, यूजर्स के कमेंट भी उतने ही मजेदार हैं। किसी ने कहा कि सुनील, जसप्रीत बुमराह ज्यादा लग रहे हैं तो किसी ने कहा कि इतनी परफेक्ट मिमिक्री हर कोई नहीं कर सकता। वहीं एक यूजर ने लिखा- ‘सुनील ग्रोवर के टैलेंट के सामने तो एआई भी फेल है।’ एक ने लिखा- ‘भाई, अब विराट कोहली की मिमिक्री करिए।’ अब तक सुनील ग्रोवर ने कई एक्टर्स की मिमिक्री की है, लेकिन रोहित शर्मा की नकल करके उन्होंने क्रिकेट लवर्स का भी दिन बना दिया है।

ये भी पढ़ेंः ‘बच्चे को खोना सौ मौतों के बराबर’, 4 महीने के बेटे की मौत से टूट गई थी मशहूर एक्ट्रेस, 21 साल बड़े नेता से की है शादी

व्हीलचेयर पर बैठे क्रिकेटर ने मांगा ऑटोग्राफ, जमीन पर बैठे रणवीर सिंह, जर्सी पर छापा नाम, सादगी के मुरीद हुए भीमा खुंटी

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp