
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लता को शनिवार को कार्डियक अरेस्ट आया था जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल की डॉक्टर ने भी कार्डियक अरेस्ट की पुष्टि कर दी है और उनकी पोती जनाई भोसले ने भी आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती की खबर दी है। फैन्स भी उनके जल्द ही ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आशा भोसले की जिंदगी काफी मुश्किलों के भरी रही है। एक बार तो आशा जब 4 महीने की गर्भवती थीं तभी एक वोतल भरकर नींद की गोलियां खाकर खुद की जान देने की भी कोशिश की थी। उन्होंने इस किस्से का खुलासा अपनी बायोग्राफी में किया था।
बायोग्राफी में शेयर की थी ये कहानी
महान गायिका आशा भोसले की जीवनी ‘आशा भोसले: ए लाइफ इन म्यूजिक’ का प्रकाशन मंजुल पब्लिशिंग हाउस के प्रकाशन ‘अमरिलिस’ द्वारा किया गया है, जिसे राम्या शर्मा ने लिखा है। इसमें उनके निजी जीवन के कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए थे। यह जीवनी आशा भोसले से उनके विवाह के बारे में बताती है, जो उनसे 20 वर्ष बड़े थे, और यह बताती है कि कैसे यह विवाह दुख और पीड़ा में परिणत हुआ। गायिका ने अपनी जीवनी में खुलासा किया है, परिवार बहुत रूढ़िवादी था, और वे एक गायिका को बहू के रूप में स्वीकार नहीं कर सके। मेरे पति गुस्सैल स्वभाव के थे। शायद उन्हें दूसरों को पीड़ा देना पसंद था, शायद वे एक क्रूर स्वभाव के थे। लेकिन इसके बारे में किसी को पता नहीं चलता था। मैंने उनका सम्मान किया, कभी उनके कार्यों पर सवाल नहीं उठाया। मैंने हिंदू धर्म के अनुसार अपना कर्तव्य निभाया।
नींद की गोलियां भी खाईं
आशा भोसले ने आगे लिखा, ‘एक बार मुझे लगा कि मुझे आत्महत्या कर लेनी चाहिए। मैं बीमार थी। मैं चार महीने की गर्भवती थी और अस्पताल में भर्ती थी, जहां की हालत इतनी खराब थी कि मुझे लगा जैसे मैं नरक में आ गई हूं। मैं मानसिक पीड़ा से व्याकुल थी। इसलिए मैंने नींद की गोलियों की एक पूरी बोतल निगल ली। लेकिन अपने अजन्मे बच्चे के लिए मेरा प्यार इतना प्रबल था कि मैं मरी नहीं। मुझे जीवन में वापस खींच लिया गया, जीने के लिए।’ आशा भोसले बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर हैं और पद्मविभूषण खिताब से भी सम्मानित हो चुकी हैं।
ये भी पढ़ें- आशा भोसले की पोती ने दिया हेल्थ अपडेट, अस्पताल में भर्ती की भी बताई वजह, फैन्स से की खास अपील
अब कैसी है आशा भोसले की तबीयत? अस्पताल की डॉक्टर ने बताया कार्डियक अरेस्ट का घटनाक्रम
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






