digital products downloads

आशा भोसले की पोती ने दिया हेल्थ अपडेट, अस्पताल में भर्ती की भी बताई वजह

आशा भोसले की पोती ने दिया हेल्थ अपडेट, अस्पताल में भर्ती की भी बताई वजह

बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले को शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करा गया है। यहां की डॉक्टर ने बताया कि आज आशा भोसले को यहां लाया गया था और कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका इलाज चल रहा है। अब आशा की पोती जनाई भोसले ने भी अपनी ग्रांडमदर का हेल्थ अपडेट शेयर किया है। जनाई ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मेरी दादी, आशा भोसले, अत्यधिक कमजोरी और सीने में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। हम आपसे निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा। हम आपको जल्द ही सूचित करते रहेंगे।’

बॉलीवुड में चलता है सिक्का

आशा भोसले बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर्स में गिनी जाती हैं और अब तक 20 से ज्यादा भाषाओं में 12000 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज से तराश चुकी हैं। संगीत के इतिहास की सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने का भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड आशा के नाम है। आशा का जन्म 8 सितंबर 1933 में हुआ था। उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर भी फिल्मी दुनिया की सुपरस्टार मानी जाती हैं और उन्हें स्वरकोकिला के नाम से भी नवाजा गया है। आशा ने भी अपने सुरों से लंबे समय तक फिल्मों में राज किया है। 

बहन भी थीं सुपरस्टार सिंगर

आशा भोसले ने बॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन से शादी की थी। जो खुद भी म्यूजिक की दुनिया के सुपरस्टार थे और हिंदी फिल्मों में उनके संगीत का आज भी सिक्का चलता है। आशा ने भी 2200 से ज्यादा फिल्मों में अपने सुरों का जलवा दिखाया है। आशा को साल 2008 में पद्मविभूषण के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही दर्जनों खिताब उन्होंने अपने नाम किए हैं। 

डॉक्टर ने की थी कार्डियक अरेस्ट की पुष्टि

आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी अस्पताल की डॉक्टर प्रतीती समधानी ने सिंगर आशा भोसले का स्वास्थ्य अपडेट भी दे दिया है। ब्रीच कैंड की डॉक्टर समधानी ने बताया कि आशा भोसले को 11 अप्रैल को कार्डियक अरेस्ट आया था और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेस के तहत उनका इलाज किया जा रहा है। उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। 

ये भी पढ़ें- अब कैसी है आशा भोसले की तबीयत? अस्पताल की डॉक्टर ने बताया कार्डियक अरेस्ट का घटनाक्र

जना नायकन फिल्म को बॉलीवुड से भी मिलने लगा सपोर्ट, सोनू सूद ने पोस्ट कर थालापति विजय का किया समर्थन

 

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp