digital products downloads

आशा भोसले क्यों पहनती थीं सफेद साड़ी? लता मंगेशकर संग जुड़ी हैं यादे, वजह भी है अनोखी

आशा भोसले क्यों पहनती थीं सफेद साड़ी? लता मंगेशकर संग जुड़ी हैं यादे, वजह भी है अनोखी

दिवंगत लता मंगेशकर और आशा भोसले भारत की दो सबसे बेहतरीन और मशहूर प्लेबैक सिंगर्स थी, लेकिन अब दोनों हमारे बीच नहीं रही। बहनों के तौर पर उनकी खूबसूरत बॉन्ड और कलाकारों के तौर पर उनके बीच का तालमेल हमेशा लाइमलाइट में रहता था। वे दोनों पारिवारिक रिश्तों से जुड़ी थीं, लेकिन काम की जगह पर आशा के सामने लता का रवैया हमेशा पेशेवर होता था। हालांकि, घर पर वह आशा से खुलकर बात करती थी। हाल ही में आशा ने बताया कि अपने करियर के शुरुआती दिनों में वह और दीदी सफेद साड़ियां क्यों पहनती थी।

आशा भोसले-लता मंगेशकर इस वजह से पहनती थी सफेद साड़ी 

जब आशा, अमृता राव और RJ अनमोल के पॉडकास्ट ‘कपल ऑफ थिंग्स’ में आई थी तो उन्होंने लता मंगेशकर के साथ अपने अनकहे रिश्ते को याद किया। भले ही दोनों का संगीत का सफर अलग-अलग रहा हो, लेकिन घर पर उनकी शख्सियत बिल्कुल अलग थी। आशा ने यह भी बताया कि वह और दीदी सफेद साड़ियां क्यों पहनती थीं। आशा भोसले ने कहा, ‘दीदी लता मंगेशकर और मैं हमेशा सफेद साड़ियां पहनते थे। हमें लगता था कि सफेद रंग हमारे रंग-रूप पर ज्यादा फबता है। अगर हम दूसरे रंग पहनते तो हम सांवले दिखते। बाद में मैंने गुलाबी साड़ियां पहनना शुरू किया और दीदी मुझे तिरछी नजर से देखती थीं, लेकिन धीरे-धीरे मैंने गुलाबी रंग के साथ-साथ दूसरे रंग भी पहनना शुरू कर दिया।’

लता मंगेशकर से बिल्कुल अलग थी आशा भोसले

आशा को इस बात पर बहुत गर्व था कि जब भी वे सार्वजनिक रूप से मिलती थी तो लता दीदी हमेशा एक पेशेवर रवैया अपनाती थीं। आशा ने बताया कि घर पर दीदी बिल्कुल सामान्य रहती थी, जब हम बाहर होते थे तो वह आशा से बहुत ही नरमी और प्यार से बात करती थी, लेकिन घर पर उनका रिश्ता बिल्कुल अलग होता था। इस बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा था, ‘हम मराठी में बात करते थे और हमारी बातचीत बहुत ही स्वाभाविक होती थी, लेकिन जैसे ही वह घर से बाहर कदम रखती थी… वह ‘लता मंगेशकर’ बन जाती थीं… एक महान हस्ती, एक आइकॉन और हमारे रिश्ते में एक बदलाव आ जाता था।’ आशा ने बताया था कि जब गाने की बात आती थी तो उनके और दीदी के बीच कोई रिश्ता नहीं होता था। बाहर की दुनिया के लिए वह ‘लता मंगेशकर’ थी और दुनिया में उनका अपना एक अलग ही रुतबा था।

जब लता मंगेशकर ने बहन आशा के लिए छोड़ा स्कूल

लता और आशा की आवाज सदाबहार है और यह जोड़ी भारत के सबसे मशहूर पार्श्व गायिकाओं में से एक मानी जाती है। मीना खडीकर, आशा भोसले, उषा मंगेशकर और हृदयनाथ मंगेशकर। इन सभी भाई-बहनों में लता सबसे बड़ी थी। लता और आशा के गाए गीत उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियां रहे हैं। बचपन से ही इन दोनों बहनों के बीच एक बहुत प्यारा रिश्ता था। यह रिश्ता इतना मजबूत था कि ‘इंडिया टुडे’ को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने यह खुलासा किया था कि लता ने स्कूल में अपने पहले ही दिन पढ़ाई छोड़ दी थी, क्योंकि उन्हें आशा को अपने साथ रखने की इजाजत नहीं मिली थी। दोनों बहनों ने अपने परिवार को आर्थिक सहारा देने के लिए ही गाना शुरू किया था।

ये भी पढे़ं-

आशा भोसले की नातिन का बॉलीवुड में बजता है डंका, सुपरहिट की लगा चुकी हैं झड़ी

आशा भोसले के वो एवरग्रीन गाने, जिन पर थिरकने को मजबूर हो जाते हैं लोग, आज भी दिलों पर करते हैं राज

 

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp