digital products downloads

जब 68 साल की उम्र में आशा भोसले ने राधा के शब्दों में फूंकी जलन, गाना सुपरहिट

जब 68 साल की उम्र में आशा भोसले ने राधा के शब्दों में फूंकी जलन, गाना सुपरहिट

फिल्मों और संगीत की शौकीन पिछली 2 पीड़ियां 2 बहनों की आवाज अपने कानों में सुनती आई है। लता मंगेशकर और आशा भोसले, ये वो दो नाम हैं जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। आज रविवार को 92 साल की उम्र में आशा भोसले ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इससे पहले 2022 में लता मंगेशकर का भी 92 साल की उम्र में ही निधन हो गया था। लता और आशा भारतीय संगीत के लिए ऐसी 2 पटरियां रही हैं जिन पर करीब 70 साल तक भारतीय संगीत दौड़ता रहा। आशा और लता भले ही सगी बहनें थीं और दोनों ही अव्वल सिंगर थीं, इसके बाद भी दोनों ने एक दूसरे काफी अलग पहचान बनाई। जहां लता की आवाज दिव्यता और अटलता का अहसास कराती तो वहीं आशा कभी  हल्की तो कभी चंचल और कभी दर्द से टूटे साज की तरह सुनाई पड़ती। आशा की खास बात ये थी कि उन्हें हर तरह के गानों में अपनी आवाज का इस्तेमाल करना आता था। यही उनकी लता से अलग पहचान बनी और उन्होंने अपने करियर में कई अलग-अलग तरह के गाने गाए। आशा जब 68 साल की थीं तो उन्होंने एक फिल्म में गाना गाया। इस गाने के बोल थे ‘राधा कैसे न जले’। इस गाने में आशा ने ऐसी जलन फूकीं की आज भी लोगों की दीवानगी कम नहीं हुई। बाद में ये फिल्म न केवल में ऑस्कर अवॉर्ड्स तक पहुंची बल्कि 8 फिल्म फेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किए। साथ ही ये गाना भी 25 साल बाद लोगों के दिलों में बसा हुआ है। 

राधा कैसे न जले गाना

साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म लगान में आमिर खान और ग्रेसी सिंह ने लीड रोल निभाया था। ये फिल्म डायरेक्टर आशुतोष गावरिकर ने बनाई थी। फिल्म में संगीत दिया था एआर रहमान ने और गानों के बोल लिखे थे जावेद अख्तर ने। इस फिल्म के सारे गाने बहुत की शानदार थे और लोगों के दिलों में बस गए थे। इसी का एक गाना था राधा कैसे न जले और इसे गाया था आशा भोसले ने। इस गाने में 68 साल की उम्र में भी जलन महसूस कराने वाली दिग्गज सिंगर के आज निधन पर पूरा संगीत जगत दुखी है।

कई अलग-अलग गानों में दिखाया हुनर

आशा भोसले ने वैसे तो अपने करियर में 12 हजार से ज्यादा गानों को 20 से ज्यादा भाषाओं में गाया है। लेकिन उनकी गायकी की सीमाओं का अंदाजा कुछ ऐसे क्लासिकल सॉन्ग्स देते हैं जो एक दूसरे से काफी अलग तरह के हैं। लेकिन इन सभी गानों में आशा ने अपनी आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि लोगों के सिर चढ़कर बोले। जैसे 1971 में आया गाना दम मारो दम हो या फिर चुरा लिया है तुमने जो दिल को गाना हो। रेधा का सदाबहार गाना इन आंखों की मस्ती के मस्ताने’ को अपने सुरों से अमर करने वाली आशा भोसले ने फिल्म दिल तो पागल का गाना ‘मुझको हुई न खबर, चोरी चोरी चुपचुप कर’ भी खुद ही गाया है। सुनिये आशा भोसले के सबसे बेहतरीन गाने-

ये भी पढ़ें- आशा भोसले क्यों पहनती थी सफेद साड़ी? लता मंगेशकर संग जुड़ी है याद, वजह भी है अनोखी

स्टार क्रिकेटर संग आशा भोसले का गाना, बना था सबसे बड़ा चार्टबस्टर, आज भी लोगों का फेवरेट

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp