digital products downloads

कितने बजे तक होंगे आशा भोसले के अंतिम दर्शन? परिवार ने पैपराजी से की अपील

कितने बजे तक होंगे आशा भोसले के अंतिम दर्शन? परिवार ने पैपराजी से की अपील

आशा भोसले के निधन ने फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ा दी। पूरे दिन शाहरुख खान से लेकर आमिर और सलमान खान जैसे दिग्गज सितारों ने आशा जी के निधन पर दुख जताया है। बीते रोज शनिवार को उन्हें सीने में इन्फेक्शन के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और रविवार यानी 12 अप्रैल को उनका निधन हो गया। अब सोमवार यानी 13 अप्रैल को आशा भोसले की अंतिम यात्रा 2 बजे के बाद निकाली जाएगी। अंतिम दर्शन का समय सुबह 10.30 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक रखा गया है। परिवार ने पैपराजी से भी संयमपूर्ण कवरेज की अपील की है। 

यहां होंगे अंतिम दर्शन

अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आशा ताई को कार्डियक अरेस्ट और सीने में इन्फेक्शन की शिकायत के बाद कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेडिकल इमरजेंसी सर्विसेज विभाग के आईसीयू में वेंटिलेटर पर उनका इलाज चल रहा था, लेकिन आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें पहले से ही सांस संबंधी तकलीफें थीं और मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण उनका निधन हुआ। उनके बेटे आनंद भोसले ने बताया कि कल यानी सोमवार सुबह 11 बजे लोअर परेल स्थित उनके निवास ‘कासा ग्रैंड’ में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा, जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने राज्य सरकार की ओर से राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की घोषणा की। 

 

दिग्गज सितारों ने दी श्रद्धांजलि

आशा ताई के निधन पर पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ी। शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है। साथ ही सलमान खान और आमिर खान ने भी आशा भोसले के निधन पर शोक प्रकट किया है। आशा भोसले ने अपने करियर में 12 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं और उन्होंने 20 से ज्यादा भाषाओं में संगीत को सींचा है। 92 साल की जिंदगी में एक संगीत की भरी पूरी विरासत पीछे छोड़ गई हैं। कल अंतिम संस्कार में बॉलीवुड के बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है। साथ ही यहां फैन्स का भी हुजूम देखने को मिल सकता है। आशा भोसले के परिवार के सदस्यों ने पैपराजी से भी संयमपूर्ण कवरेज करने की अपील की है। 

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान से लेकर आमिर खान तक ने आशा भोसले के निधन पर जताया शोक, कल होगा अंतिम संस्कार

आशा भोसले ने निधन से 1 साल पहले स्टेज पर बांधा था सुरों का समां, झूम उठी थी ऑडियंस और वायरल रहा था वीडियो

 

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp