
‘महाभारत’ का हर किरदार लोगों के दिलों में आज भी खास जगह बनाए हुए है। कृष्ण, युधिष्ठिर, अर्जुन, नकुल, सहदेव, दुर्योधन, दुशासन, भीष्म, द्रोण और शकुनि का किरदार निभाने वाले कई स्टार्स आज भी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्हीं में से एक सबसे लोकप्रिय किरदार भीम का भी है, जिनका बल ही उनकी असली पहचान बन गया। भीम महाभारत के पांच पांडवों में दूसरे और सबसे बलशाली पत्र हैं। वे हिंदू धर्म के महाकाव्य महाभारत के सबसे महत्वपूर्ण पात्रों में से एक हैं, जो गदा युद्ध में निपुण थे। उन्हें कुरुक्षेत्र युद्ध में 100 कौरवों का वध करने के लिए भी जाना जाता है। इस दमदार किरदार को निभाना कोई मजाक नहीं है, लेकिन सौरव गुर्जर ने भीम बन दर्शकों का दिल जीत लिया।
महाभारत में भीम बन कमाई शोहरत
बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ के बारे में तो सभी जानते हैं, जो दूरदर्शन पर आता था। आज हम बात कर रहे हैं स्टार प्लस पर 2013 में प्रसारित हुए महाभारत की। इसमें एक्टर सौरव गुर्जर ने भीम का किरदार निभाया था, जो आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। इस रोल से सौरव को जबरदस्त नेम-फेम मिला और देखते ही देखते उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ने लगी। ‘महाभारत’ सीरियल से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करने वाले सौरव गुर्जर फेमस पहलवान भी हैं। वे एक्टिंग के साथ-साथ पहलवानी की दुनिया में भी खूब नाम कमा रहे हैं।
टीवी के भीम हैं मशहूर पहलवान
‘महाभारत’ में भीम बने सौरव गुर्जर भारत के फेमस रेसलर भी हैं। मध्य प्रदेश के डबरा में जन्में सौरव WWE के NXT में सांगा के नाम से पहचाने जाते हैं। उन्हें उनके पिता और चाचा ने रेसलिंग में ट्रेनिंग दी है। सौरव गुर्जर किसी फिल्मी नहीं बल्कि पहलवान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वह रेसलिंग की दुनिया में भी धूम मचा रहे हैं।
विलेन बन मचा चुके धूम
‘महाभारत’ में सौरव गुर्जर के अलावा सौरभ राज जैन, पूजा शर्मा और शहीर शेख भी नजर आए थे। इसके बाद साल 2016 में सीरियल ‘संकटमोचन महाभली हनुमान’ में रावण और बाली के किरदार में दिखाई दिए। उन्होंने 2022 में बॉलीवुड डेब्यू किया और रणबीर, आलिया और आमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने जोर विलेन का किरदार निभाया था। एक्टर एक्टिंग और रेसलिंग की दुनिया के अलावा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। उनके इंस्टाग्राम पर शिव पूजा करते हुए कई फोटो और वीडियो, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि वह असल जिंदगी में शिव भक्त हैं।
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited






