digital products downloads

AI से धुरंधर 2 में फिट कर दिए सलमान खान, अब वायरल हुई सेट की तस्वीर तो खुली पोल

AI से धुरंधर 2 में फिट कर दिए सलमान खान, अब वायरल हुई सेट की तस्वीर तो खुली पोल

Image Source : INSTAGRAM@RANVEERSINGH, DEVAIMATION
धुरंधर 2 और सलमान खान

धुरंधर फिल्म के बाद से इसकी कहानी, किरदार और यहां तक की स्टारर्स को भी तगड़ी स्क्रूटनी झेलनी पड़ रही है। 19 मार्च को रिलीज हो रही धुरंधर 2 से पहले इसकी चर्चा भी तेज हो गई है। बीते दिनों फिल्म की शूटिंग सेट की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं और इसके किरदार बड़े साब सुर्खियां बटोरने लगे। अब कुछ लोगों ने एक तस्वीर वायरल कर धुरंधर 2 की कहानी में सलमान खान को भी फिट कर दिया है। इस फोटो में सलमान खान धुरंधर 2 के सेट पर खड़े हैं और इसी के साथ दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ही धुरंधऱ 2 के बड़े साब होने वाले हैं। हालांकि बाद में इन तस्वीरों की पोल खुल गई और ये एआई से बनाई गई तस्वीरें निकलीं। 

Salman Khan At Dhurandhar 2 Set

Image Source : INSTAGRAM@DEVAIMATION

सलमान खान की वायरल तस्वीर

19 मार्च को रिलीज होगी धुरंधर 2

हालांकि फिल्म की रिलीज की तारीख 19 मार्च, 2026 तय की गई है, लेकिन इसका पोस्ट प्रोडक्शन जारी है। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग मुंबई में हुई है और सेट से सलमान खान की एक तस्वीर वायरल हो गई है। इन वायरल तस्वीरों में ये दावा किया गया कि सलमान खान धुरंधर 2 में एक विशेष भूमिका में नजर आएंगे। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की संजय दत्त के एसपी चौधरी असलम और अर्जुन रामपाल के मेजर इकबाल के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। हालांकि लोगों का मानना ​​है कि ये तस्वीरें मॉर्फ्ड या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाई गई हो सकती हैं।

क्या है इन तस्वीरों की सच्चाई?

हालांकि न तो अभिनेता और न ही फिल्म निर्माताओं ने इन खबरों की पुष्टि की है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सलमान खान ‘धुरंधर 2’ में बड़े साहब की भूमिका निभा सकते हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म निर्माताओं ने सीक्वल को मूल फिल्म से भी बड़ा बनाने के लिए उन्हें कास्ट करने की योजना बनाई है। सलमान से पहले, इमरान हाशमी और अजय देवगन के भी ‘धुरंधर 2’ में बड़े साहब का किरदार निभाने की अफवाहें थीं। हालांकि, इस रहस्यमय खलनायक का आधिकारिक खुलासा फिल्म में ही होगा। अब देखना होगा कि क्या धुरंधर 2 भी अपने पहले पार्ट की तरह बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाती है या नहीं। 

ये भी पढ़ें- Varanasi: राजामौली की इस फिल्म में भगवान राम बनेंगे महेश बाबू, पहले ही सामने आई कहानी, ‘रामायण’ से है मूवी का कनेक्शन

Golmaal 5 Big Update: वसूली भाई नहीं, इस नए खलनायक से टकराएगी अजय देवगन की टोली, डबल होगा कॉमेडी का डोज

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp