digital products downloads

Alif Laila का जिन्न याद है? इस एक्टर ने निभाया था मशहूर किरदार

Alif Laila का जिन्न याद है? इस एक्टर ने निभाया था मशहूर किरदार

Image Source : YOUTUBE SCREEN GRAB DANGAL
अलिफ लैला कै जिन्न।

90 के दशक में टीवी पर कुछ ऐसे शोज आए, जिनकी छाप आज तक दर्शकों के मन से नहीं हटी है। ‘शक्तिमान’, ‘चंद्रकांता’ और ‘आहट’ से लेकर ‘विक्रम-बेताल’ तक, कई ऐसे शोज आए जिन्हें फिल्मों से भी ज्यादा प्यार मिला। इन शोज के कलाकारों ने भी दर्शकों के बीच खूब वाहवाही बटोरी। आज भी इस सीरियल के किरदार और कहानी दर्शकों को याद हैं। इसकी एक वजह ये भी है कि पूरा परिवार साथ बैठकर इन शोज का लुत्फ उठाता था। तब टीवी सिर्फ मनोरंजन का नहीं बल्कि परिवारों को जोड़ने का साधन था। इसी दौर में एक और शो आया, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। हम बात कर रहे हैं 1993 में आए अरेबियन नाइट्स की कहानियों पर आधारित  ‘अलिफ लैला’ की। इस सीरियल के एक-एक किरदार दर्शकों के दिलों में छपे हैं, खासतौर पर इस सीरियल का ‘जिन्न’।

अब कहां है अलिफ लैला का जिन्न?

अलिफ लैला एक फैंटसी शो था, जिसकी कहानी रामानंद सागर ने लिखी थी और वही इसके निर्देशक भी थे। वहीं इसके प्रोड्यूसर संजय खान थे। सीरियल में सीमा कनवाल, शहनवाज प्रधान, पिंकी पारिख, गिरजा शंकर और दामिनी कनवाल शेट्टी जैसे कलाकार नजर आए थे। शो की कहानी एक ऐसे राजा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-एक कर अपनी पत्नियों को मारता जाता है। जब भी अलिफ लैला की बात होती है, लोगों को इसका जिन्न जरूर याद आ जाता है, जिनके बारे में आज की जनरेशन बहुत कम जानती है। शो में ये किरदार अभिनेता दयाल सिंह कश्यप ने निभाया था और अपने किरदार से वह रातोंरात मशहूर हो गए थे।

alif laila

Image Source : FACEBOOK/KARAN MEHAMIYA

दयाल सिंह कश्यप ने निभाया था किरदार

दयाल सिंह कश्यप के बारे में?

अलिफ लैला के जिन्न यानी दयाल सिंह कश्यप मूल रूप से करनाल के रहने लाले हैं। दयाल सिंह पहले पहलवानी किया करते थे। उनकी कद-काठी काफी भारी-भरकम थी और आवाज भी काफी दमदार थी। पहलवानी के दौरान ही उन्हें किसी ने जानकारी दी कि रामानंद सागर एक शो लेकर आ रहे हैं तो वह भी जिन्न के किरदार के लिए ऑडिशन देने पहुंच गए और चुन भी लिए गए। जिन्न का किरदार निभाकर दयाल सिंह रातोंरात मशहूर हो गए। इसके बाद दयाल सिंह ने और भी कई अन्य टीवी शोज में काम किया और दर्शकों को एंटरटेन किया।

दयाल सिंह अब क्या करते हैं?

अलिफ लैला से स्टार बनने वाले दयाल सिंह ने अपने करियर में ज्यादातर खूंखार खलनायकों की ही भूमिका निभाई और वह अब तक इस भूमिका से बाहर नहीं आ सके हैं। वह हिंदी से लेकर पंजाबी सिनेमा तक में विलेन की भूमिका निभा चुके हैं। लेकिन, उन्हें ज्यादा लोकप्रियता नहीं मिल सकी और अब वह छोटे-मोटे इवेंट में सेलिब्रिटी गेस्ट बनकर शिरकत करते हैं और अपना गुजारा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः इंसान और आत्मा की दोस्ती वाली रूमानी फिल्म, 30 करोड़ के बजट में कमाए 150 करोड़, अब OTT पर भी दिखी धूम

Dhurandhar 2 Teaser X Review: धुरंधर 2 के टीजर ने दर्शकों की उम्मीदों पर फेरा पानी, देखकर बोले- ‘चूना लगा दिया?’

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp