digital products downloads

Alif Laila की खूबसूरत रानी ने जीते थे लाखों दिल, 33 साल बाद भी नहीं फीकी पड़ी चमक

Alif Laila की खूबसूरत रानी ने जीते थे लाखों दिल, 33 साल बाद भी नहीं फीकी पड़ी चमक

Image Source : STILL FROM ALIF LAILA
राजा के साथ रानी शहरजाद।

90 के दशक में टीवी पर दूरदर्शन ही एक मात्र मनोरंजन का जरिया था। कम ही लोगों के घर पर टीवी होती थी और लोग दूरदर्शन पर आने वाले शो खूब देखा करते थे। अपने काम-काज छोड़कर लोग टीवी देखने बैठ जाते थे। इसी दौर में एक ऐसा शो आया जिसने लोगों का खूब मनोरंज किया और इसकी एक्ट्रेस लोगों की पसंदीदा बन गई। इस शो में नजर आने वाली एक्ट्रेस की खूबसूरती की मिसाल दी जाने लगी। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि दामिनी कंवल हैं, जो आज भी उतनी ही हसीन हैं जितनी 33 साल पहले हुआ करती थी। ‘अलिफ लैला’ में दामिनी ने रानी शहरजाद का रोल निभाया था। ये किरदार ही इस शो की जान था और पूरी कहानी इसके इर्द-गिर्द ही घूमती थी। अब दामिनी कहां हैं और क्या करती हैं, जानें।

अलिफ लैला की कहानी

अलिफ लैला एक प्रसिद्ध लोककथा संग्रह है, जिसे अरेबियन नाइट्स के नाम से भी जाना जाता है। इसकी रूपरेखा एक दिलचस्प कथा से शुरू होती है। बादशाह शहयार अपनी पत्नी के विश्वासघात से दुखी होकर हर रात एक नई शादी करता और अगली सुबह अपनी पत्नी को मौत की सजा दे देता। इस क्रूर सिलसिले को रोकने के लिए वजीर की बुद्धिमान बेटी शहरजाद आगे आती है। शहरजाद बादशाह से विवाह कर हर रात उसे एक रोमांचक कहानी सुनाती है, लेकिन कहानी को सबसे दिलचस्प मोड़ पर अधूरा छोड़ देती है। उत्सुकता के कारण बादशाह उसे अगली रात जिंदा रखता है। इस तरह शहरजाद एक हजार एक रातों तक कहानियां सुनाती रहती है। इन कहानियों में अलादीन, अलीबाबा, सिंदबाद जैसे पात्र, जादू, रहस्य, रोमांच और नैतिक सीख शामिल हैं। शहरजाद की बुद्धिमत्ता और प्रेम से बादशाह का हृदय बदल जाता है और वह हिंसा छोड़ देता है।

यहां देखें पोस्ट

अलिफ लैला ही नहीं इस शो की भी जान थी दामिनी

‘अलिफ लैला’ 1993 से 1997 तक चला और तीन साल में इसकी जबरदस्त लोकप्रियता रही। ये शो भले ही अब नहीं आता, लेकिन दर्शकों को इसके क्लासिक किरदार आज भी याद हैं और इसकी कहानी उनकी यादों में ताजा है। ऐसा ही किरदार दामिनी ने निभाया और इसे जीवंत कर दिया। दामिनी कंवल ने इसके अलावा टीवी शो श्री कृष्णा में भी काम किया। इस शो में उन्होंने मां यशोदा का किदार निभाया था। इस किरदार ने उन्हें घर-घर में और मशहूर कर दिया। सादगी भरे अपने अंदाज से एक बार फिर दामिनी सभी की फेवरेट बन गई थीं। कई साल एक्टिंग की दुनिया में अपने हुनर का सिक्का चलाने वाली दामिनी अब पर्दे से दूर हो गई हैं। एक दर्जन से ज्यादा टीवी शो का हिस्सा रहीं और घर में प्रचलित नाम रहीं एक्ट्रेस ने अब करियर में नई उड़ान भर ली है। 

अब दामिनी करती हैं ये काम

दामिनी कंवल अब बतौर निर्माता इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। दामिनी कंवल शेट्टी ने भले की एक्टिंग से दूरी बनाई हो लेकिन खूबसूरती में अभी उनका कोई जवाब नहीं और वो नई नवेली एक्ट्रेसेज को भी फेल कर सकती हैं। दामिनी का लुक अब काफी बदल गया है। वो मॉर्डन, ग्लैमरस और डीवा वाले लुक में ज्यादा नजर आती हैं। दामिनी कंवल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। इंस्टाग्राम पर दामिनी के 1 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं और वो इस प्लेटफॉर्म के जरिए लाइफ अपडेट, अपनी नई तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। दामिनी ने अलिफ लैला के अलावा ‘श्री कृष्णा’, ‘परंपरा’, ‘जिरो हॉरर’ जैसे शो में काम किया।

ये भी पढ़ें:  Bhabiji Ghar Par Hain की कॉमेडी लगेगी फीकी अगर देख लेंगे दूरदर्शन का ये कल्ट शो, IMDb रेटिंग 8.7

सुप्रीम कोर्ट का आदेश, करिश्मा कपूर को दिखाने पड़ेंगे संजय कपूर से तलाक के पेपर, ये है बड़ी वजह

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp