
अनुपमा
रुपाली गांगुली का शो ‘अनुपमा’ टीवी के सबसे चर्चित और सफल शोज में से एक है। शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट आ रहे हैं और शाह और कोठारी परिवार में हाई वोल्टेज ड्रामा जारी है। अनुपमा में दो और नई कहानी शुरू हो चुकी हैं। शो में हाल ही में कोठारी परिवार में वसुंधरा की भांजी कीर्ति की एंट्री हुई है, जिसके आते ही नए तमाशे होने लगे। कीर्ति, अनुपमा के खिलाफ सबके कान भरती भी नजर आई और दूसरी तरफ अपने पति कपिल की जमकर पिटाई भी करती है। सिर्फ अपने पति के साथ ही नहीं, परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी वो बदतमीजी करती है।
कहानी में बड़ा ट्विस्ट
अब अनुपमा के आने वाले एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है और कीर्ति की भी नई-नई चालें देखने को मिलने वाली हैं। स्वभाव से गुस्सैल और तेज-तर्रार, कपिल की पिटाई के बाद उसकी मां के बारे में भी उल्टी-सीधी बातें करने वाली है, जिससे कपिल अपना आपा खो देगा और कीर्ति पर हाथ उठा देगा। इसी बीच वसुंधरा आ जाती है और कपिल को ऐसा करता देख, उसे थप्पड़ मार देती है और दूसरी तरफ कीर्ति अपनी चालाकी से पूरा मामला पलट देती है और वसुंधरा की नजरों में खुद शरीफ बन जाती है।
कपिल ने की फांसी लगाने की कोशिश
कपिल, कीर्ति से इतना परेशान हो चुका है कि वो अपनी जान देने की कोशिश करता है। वह फांसी लगाने की तैयारी करता है, लेकिन अनुपमा उसे बचा लेती है। इसके बाद कपिल, अनुपमा पर भरोसा करके उसे कीर्ति के बारे में सारी बात बताता है। सारी बातें जानने के बाद अनुपमा और कपिल साथ मिलकर कीर्ति को सबक सिखाने का फैसला करते हैं।
अनुपमा और कपिल बनाएंगे प्लान
अनुपमा, कपिल को समझाती है कि कीर्ति को सबक सिखाने के लिए हाथ उठाने की नहीं बल्कि दिमाग का इस्तेमाल करने की जरूरत है। वो कपिल से कहती है कि अब कीर्ति जो भी कहे, तुम उसे अपने फोन में रिकॉर्ड कर लेना, उसके बाद दोनों मिलकर उसकी सच्चाई दुनिया को बताएंगे। दूसरी तरफ पराग, गौतम को घर से निकालने की प्लानिंग कर रहा है। पराग, ख्याति से कहता है कि बच्चा पैदा होने के बाद गौतम फिर से नाटक करेगा, इसलिए उसे घर से निकालना बहुत जरूरी है।
माही ने राही के मन में प्रेम को लेकर पैदा किया शक
दूसरी तरफ माही अपनी चालें चलने में व्यस्त है। वो अब राही के मन में प्रेरणा और प्रेम को लेकर शक पैदा करती है और राही प्रेम को खोने के डर से बुरी तरह घबरा जाती है। शो में अब देखने को मिलेगा कि प्रेम, प्रेरणा को गुंडों से बचाता है और इसके चलते एक बार फिर प्रेरणा के मन में प्रेम के लिए प्यार उमड़ने लगता है। इस घटना के बाद दोनों एक ही कमरे में रात गुजारते हैं और प्रेरणा इसका फायदा उठाने की कोशिश करती है। लेकिन, जैसे ही प्रेम की नींद खुलती है वो गुस्से से आगबबूला हो जाता है और प्रेरणा को खुद से दूर कर लेता है।
ये भी पढ़ेंः Subedaar Teaser: दमदार एक्शन और राउडी लुक, 69 की उम्र में ‘सूबेदार’ बने अनिल कपूर, दिखाया दमदार अवतार
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



