digital products downloads

Aspirants 3 Climax: सगाई की खुशियों के बीच मिली संदीप भैया की मौत की खबर, पलटी कहानी

Aspirants 3 Climax: सगाई की खुशियों के बीच मिली संदीप भैया की मौत की खबर, पलटी कहानी

Image Source : STILL FROM ASPIRANTS
सनी हिंदुजा और नवीन कस्तूरिया।

तकरीबन तीन साल के लंबे इंतजार के बाद TVF की सबसे चर्चित फ्रैंचाइजी ‘एस्पिरेंट्स’ अपने तीसरे सीजन के साथ वापस आ गई है। 12 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुए इस सीजन ने आते ही दर्शकों के बीच तहलका मचा दिया है। नवीन कस्तूरिया (अभिलाष शर्मा), शिवांकित सिंह परिहार (गुरी) और अभिलाष थपलियाल (एसके) की मशहूर तिकड़ी एक बार फिर पर्दे पर नई चुनौतियों और गहरे भावनात्मक द्वंद्व के साथ नजर आ रही है। ‘एस्पिरेंट्स सीजन 3’ की कहानी वहां से आगे बढ़ती है जहां दोस्ती, व्यक्तिगत संघर्ष और जीवन बदल देने वाले फैसलों के बीच दांव और भी ऊंचे हो गए हैं। इस सीजन में कुल पांच एपिसोड हैं, जिन्हें एक साथ रिलीज किया गया है। शो की यूएसपी इसकी रिलेटेबिलिटी रही है और इस बार भी मेकर्स ने नौकरशाही के भीतर के तनाव और मानवीय रिश्तों की बारीकियों को बखूबी उकेरा है। इस सीजन में नमिता दुबे (धैर्य) और सनी हिंदुजा (संदीप भैया) जैसे कलाकारों की वापसी ने कहानी में जान फूंक दी है।

सीजन 3 का सबसे बड़ा उलटफेर

सीजन 3 का अंत दर्शकों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था। शो का सबसे चहेता और प्रेरक किरदार, संदीप ओहलान उर्फ ‘संदीप भैया’, इस सीजन की त्रासदी का केंद्र बन गया है। फिल्म के क्लाइमैक्स में एक तरफ खुशियों का माहौल है, जहां अभिलाष शर्मा अपनी सगाई के समारोह में व्यस्त है। तभी एक फोन कॉल उसकी दुनिया बदल देता है। उसका मैनेजर उसे एक बेहद जरूरी कॉल अटेंड करने को कहता है। सगाई बीच में छोड़कर जब अभिलाष घर पहुंचता है और टीवी चलाता है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। ब्रेकिंग न्यूज में खबर आती है कि लेबर कमिश्नर संदीप ओहलान की हत्या कर दी गई है। यह खबर न केवल अभिलाष और उसके दोस्तों को झकझोर देती है, बल्कि उन करोड़ों प्रशंसकों को भी सदमे में डाल देती है जो संदीप भैया को अपना आदर्श मानते थे।

जांच की कमान और प्रतिशोध की राह

संदीप भैया की मौत के बाद कहानी एक नया और गंभीर मोड़ लेती है। सरकार इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की जांच की जिम्मेदारी अभिलाष शर्मा को सौंपती है। यह मोड़ ‘एस्पिरेंट्स’ के अब तक के सफर को एक इमोशनल ड्रामा से बदलकर एक इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर की दिशा में ले जाता है। अभिलाष के लिए यह केवल एक सरकारी ड्यूटी नहीं, बल्कि अपने गुरु और दोस्त को इंसाफ दिलाने की व्यक्तिगत लड़ाई बन जाती है।

क्या सीजन 4 में होगी संदीप भैया की वापसी?

संदीप भैया के दुखद अंत ने प्रशंसकों को भावुक कर दिया है और अब हर तरफ एक ही सवाल है: क्या सनी हिंदुजा अगले सीजन में नजर आएंगे? हालिया रिपोर्ट्स और कहानी के रुख को देखते हुए यह कयास लगाए जा रहे हैं कि संदीप भैया सीजन 4 का हिस्सा जरूर होंगे। हालांकि वर्तमान टाइमलाइन में उनकी मृत्यु हो चुकी है, इसलिए उनकी मौजूदगी फ्लैशबैक दृश्यों के माध्यम से दिखाई जा सकती है। इन फ्लैशबैक दृश्यों के जरिए संदीप भैया की अनकही यादों और उनके द्वारा छोड़ी गई विरासत को एक्सप्लोर किया जाएगा, जो अभिलाष को हत्यारों तक पहुंचने में मदद कर सकती हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है, लेकिन सीजन 3 का अंत स्पष्ट रूप से एक और धमाकेदार सीजन की नींव रख चुका है।

ये भी पढ़ें:  गरीबी से पार पाने के लिए तय किया IIT बॉम्बे का सफर, फिर गणित के फॉर्मुले नहीं आए रास, अब बना OTT स्टार

Oscar 2026 में ईशा अंबानी का ग्रैंड डेब्यू, विंटेज गाउन में बिखेरी अदाएं, स्टाइल देखता रह गया हॉलीवुड

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp