
अस्सी
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा जो अपनी सामाजिक चेतना से भरी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं, एक बार फिर फिल्म ‘अस्सी’ के साथ हाजिर हैं। फिल्म का ट्रेलर आज बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। तापसी पन्नू इस दुष्कर्म, छेड़छाड़ और खूनी खेल में उलझी हुई दिख रही हैं। ये कोर्टरूम ड्रामा 20 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। आइये जानते हैं कैसा फिल्म का ट्रेलर।
दुष्कर्म, अपराध और षणयंत्र में गुंथी है कहानी
अपने करियर में सामाजिक मुद्दों पर कहानी कहने वाले डायरेक्टर अनुभव सिन्हा इससे पहले आर्टीकल 15, मुल्क, थप्पड़ और कांधार हाईजैक अपने कैमरे के लैंस के जरिए दर्शकों तक पहुंचा चुके हैं। अब एक बार फिर अनुभव एक रेप मामले पर फिल्म लेकर आ रहे हैं। नाम है अस्सी और इसमें हीरोइन हैं तापसी पन्नू। ये कोर्टरूम ड्रामा एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और उनके प्रति आए दिन हो रहे अपराधों की बखिया उधेड़ती है। फिल्म का ट्रेलर बुधवार की शाम रिलीज कर दिया गया है। फिल्म ‘अस्सी’ में तापसी पन्नू एक गैंगरेप पीड़िता के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रही वकील की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म भारत में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की भयावह वास्तविकता को उजागर करती है। वीडियो में तापसी पन्नू एक जज को एक बलात्कार मामले के बारे में बताती हुई दिखाई देती हैं और कहती हैं कि एक ही दिन में ऐसे 80 और मामले दर्ज किए गए थे। दमदार ट्रेलर में भारत की राजनीति, सत्ता संघर्ष और महिलाओं के खिलाफ अपराधों को भी दर्शाया गया है। फिल्म में कानी कुसरुति, मोहम्मद जीशान अय्यूब, रेवती, कुमुद मिश्रा, मनोज पाहवा, सुप्रिया पाठक कपूर और नसीरुद्दीन शाह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
20 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को लेकर मेकर्स के साथ दर्शक भी काफी उत्साहित हैं। अब देखना होगा कि क्या अनुभव कश्यप एक बार फिर अपनी सामाजिक चेतना से भरी ये फिल्म जो एंटरटेनमेंट से कोसों दूर है, अपना बॉक्स ऑफिस पर कोई निशान छोड़ पाती है या नहीं। फिल्म की कहानी गौरव सोलंकी ने लिखी है और उसमें तापसी के साथ जीशान अय्यूब भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।
ये भी पढ़ें- Varanasi: राजामौली की इस फिल्म में भगवान राम बनेंगे महेश बाबू, पहले ही सामने आई कहानी, ‘रामायण’ से है मूवी का कनेक्शन
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



