digital products downloads

BAFTA 2026 में भारतीय फिल्म BOONG ने मारी बाजी, हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़कर रचा इतिहास

BAFTA 2026 में भारतीय फिल्म BOONG ने मारी बाजी, हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़कर रचा इतिहास

Image Source : INSTAGRAM/@FAROUTAKHTAR
बाफ्टा में ‘बूंग’ की धूम।

लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में रविवार को ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड नाइट में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक के कई सितारों ने शिरकत की और रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा। आलिया भट्ट-फरहान अख्तर भी इस अवॉर्ड नाइट का हिस्सा बने। जहां आलिया प्रजेंटर के तौर पर अवॉर्ड शो में शामिल हुईं, वहीं फरहान अख्तर ने अपनी फिल्म के लिए सुर्खियां बटोरीं। फरहान अख्तर की मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने बाफ्टा में बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली की कैटेगरी में बाफ्टा पुरस्कार जीता, जिसे फरहान ने प्रोड्यूस किया है। यह न केवल फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस के लिए बल्कि पूरे भारतीय क्षेत्रीय फिल्म उद्योग के लिए भी गौरव का क्षण है, क्योंकि ‘बूंग’ मणिपुरी कहानियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर लेकर आई है।

बूंग को किस श्रेणी में नामांकित किया गया था?

फरहान अख्तर के प्रोडक्शन तले बनी मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ को ‘बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म’ की श्रेणी में नामांकन मिला है। इस श्रेणी में ‘बूंग’ के साथ ‘आर्को’, ‘लिलो एंड स्टिच’ और ‘ज़ूटोपिया’ जैसी अन्य प्रमुख इंटरनेशनल फिल्में रेस में थीं, जिन्हें पीछे छोड़ते हुए बूंग ने बड़ी जीत हासिल की और इंटरनेशनल स्टेज पर भारत का नाम रोशन किया।

बूंग की कास्ट

बूंग की कास्ट की बात करें तो फिल्म में गुगुन किपगेन ने लीड रोल निभाया है। फिल्म में उनके किरदार का नाम ‘ब्रजेंड्रो उर्फ ​​​​बूंग’ है। उनके अलावा फिल्म में बाला हिजाम, जेनी खुरई, हामोम सदानंद,अंगम सनतोम्बम, विक्रम कोचर, नेमेतिया नगंगबाम, थौदम ब्रजबिधु और मोधुबाला थौदम जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं।

बूंग की कहानी

सितंबर 2024 में रिलीज़ हुई बूंग की कहानी मणिपुर की पहाड़ियों में रहने वाले बूंग नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है। बूंग अपनी मां को एक सरप्राइज गिफ्ट देने की योजना बनाता है, जिसकी मां अकेले उसका पालन-पोषण करती है। बूंग अपने बिछड़े हुए पिता की तलाश में जुट जाता है, क्योंकि उसे लगता है कि अपने बिछड़े हुए पिता को वापस घर लाना ही उसकी मां के लिए सबसे बड़ा उपहार होगा। इसी उम्मीद के साथ बूंग अपने पिता को खोजने निकल पड़ता है, लेकिन अपने पिता की खोज में उसे कई ऐसे आश्चर्यों का सामना करना पड़ता है जिनकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी।

बूंग का प्रीमियर टीआईएफएफ में हुआ

बूंग का विश्व प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में हुआ था। इसके अलावा, पिछले साल मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में भी इस फिल्म को दिखाया गया था। बाफ्टा पुरस्कार समारोह की बात करें तो 22 फरवरी, 2026 को इसका आयोजन लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित किया गया। इस पुरस्कार समारोह को स्कॉटिश अभिनेता, लेखक और प्रेंजेंटेटर एलन कमिंग ने होस्ट किया।

ये भी पढ़ेंः ‘राइटर्स को नहीं देते महत्व’, ‘जवान’ के लेखक ने बताई फिल्ममेकर्स की सच्चाई, बोले- उन्हें लगता है सिर चढ़ जाएंगे

‘टॉक्सिक’ मेकर्स ने अपनाया ‘धुरंधर’ फॉर्मूला? यश की फिल्म में भी हुई टीवी एक्ट्रेस की एंट्री, दमदार होगा रोल

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp