
बॉबी देओल।
बॉलीवुड के ‘लॉर्ड’ बॉबी देओल इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘बंदर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में फिल्म का पहला लुक जारी किया गया है, जिसने फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपनी रिलीज डेट और स्टोरी प्लॉट को लेकर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। बॉबी के नए लुक को देखने के बाद फैंस और ज्यादा उत्साहित हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर के लुक काफी तारीफ हो रही है।
फिल्म ‘बंदर’ का लुक और रिलीज
फिल्म का ऑफिशियल पोस्टर बॉबी देओल के चेहरे का एक क्लोज-अप शॉट है, जो उन्हें दो अलग-अलग दुनियाओं के बीच खड़ा दिखाता है। फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी प्रभावशाली है, जिसमें बॉबी के साथ सान्या मल्होत्रा और सबा आजाद जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे। 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले, ‘बंदर’ का वर्ल्ड प्रीमियर प्रतिष्ठित 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में किया जाएगा।
सच्ची घटना पर आधारित है कहानी
निर्देशक अनुराग कश्यप ने खुलासा किया कि ‘बंदर’ की कहानी एक वास्तविक अखबार के लेख से प्रेरित है, जो प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने उन्हें दिया था। फिल्म एक महिला द्वारा कानून के दुरुपयोग के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने वकील और पुलिस की मिलीभगत से आठ अलग-अलग थानों में मामले दर्ज कराए थे। अनुराग के अनुसार, फिल्म “सही और गलत” के बीच की धुंधली रेखाओं को दिखाएगी। निर्माता निखिल द्विवेदी का मानना है कि यह विषय कमर्शियल और ऑफबीट सिनेमा के बीच के अंतर को खत्म करने की क्षमता रखता है।
बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत
रिलीज के साथ ही ‘बंदर’ को बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला मिलने वाला है। यह फिल्म मिलाप ज़वेरी की ‘तेरा यार हूं मैं’ से क्लैश करेगी, जिसमें अमन इंद्र कुमार, आकांक्षा शर्मा और परेश रावल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसी दौरान देओल परिवार के प्रशंसकों के लिए एक और अपडेट सामने आया है। बॉबी के बड़े भाई सनी देओल की फिल्म ‘गबरू’ की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। पहले 13 मार्च को रिलीज होने वाली यह फिल्म अब 8 मई 2026 को पर्दे पर आएगी। हालांकि सनी और उनकी टीम की ओर से इस पर आधिकारिक मोहर लगना अभी बाकी है।
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड के सबसे बड़े विलेन, 61 बार निभाया एक ही किरदार, बार-बार बनते थे नारद मुनि, दादा थे गिलगित के गवर्नर
‘ये फिल्म नफरत फैलाएगी’, 2023 की सबसे विवादित फिल्म के सीक्वल पर भड़के शशि थरूर, बोले- फैला रही झूठ
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



