digital products downloads

Bhooth Bangla Teaser: ‘भूल भुलैया’ वाले स्वैग संग लौटी अक्षय कुमार की टोली

Bhooth Bangla Teaser: ‘भूल भुलैया’ वाले स्वैग संग लौटी अक्षय कुमार की टोली

Image Source : STILL FROM BHOOTH BANGLA
अक्षय कुमार।

‘भूत बंगला’ के साथ बॉलीवुड की OG डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी प्रियदर्शन और अक्षय कुमार पूरे 14 साल के लंबे गैप के बाद वापस आ रहे हैं। सालों से इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को ऐसी यादगार और बेहतरीन कॉमेडी फिल्में दी हैं, जिन्हें लोग आज भी बड़े चाव से देखते हैं। इसी विरासत की वजह से यह फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा पेश की गई ‘भूत बंगला’ ने उन फैंस के बीच पहले ही यादों का सैलाब ला दिया है, जो इस जोड़ी की कल्ट फिल्में देखकर बड़े हुए हैं। यह फिल्म बॉलीवुड के उस सुनहरे कॉमेडी दौर के जादू को फिर से जगाने का वादा करती है, जिसमें आज के दर्शकों के लिए एक नया और मॉडर्न ट्विस्ट भी होगा। आज इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है और इसमें इन वादों की झलक साफ देखने को मिली है। खास तौर पर ये टीजर ‘भूल भुलैया’ की याद दिला रहा है और कहा जा सकता है कि ये ही पहली वाली किश्त असली सीक्वल है।

कैसा है टीजर?

फिल्म के डरावने पोस्टर ने फैंस को पहले ही एक्साइटेड कर दिया था और अब मेकर्स ने ‘भूत बंगला’ का बहुप्रतीक्षित टीजर भी रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही एक कास्ट पोस्टर भी सामने आया है जो इसकी डरावनी पर मजेदार दुनिया की पहली झलक दिखाता है। कॉमेडी, हंसी और जबरदस्त पंचलाइन्स से भरपूर यह टीजर फिल्म की अनोखी हॉरर-कॉमेडी दुनिया का माहौल सेट कर देता है। हालांकि टीजर ने फिलहाल हॉरर एलिमेंट्स को थोड़ा छुपा कर रखा है, लेकिन इसने आने वाले डरावने ड्रामे को लेकर उत्सुकता रूर बढ़ा दी है, जो हंसी-मजाक के साथ एक स्पेक्टैकुलर एंटरटेनर हो सकती है।

यहां देखें टीजर

टीजर में दिखी कहानी की झलक

टीजर में दिखी कहानी की झलक में एक बंगला अंधेरी रात में नजर आता है। इसके बाद जंगल में दौड़ते लोग दिखते हैं। फिर असरानी की आवाज सुनाई देती है, जिसमें वो कहते हैं, ‘मालिक मंगलपुर में कोई शादी नहीं करता, वधूसुर आएगा।’ इसके बाद परेश रावल, राजपाल यादव पूछते हैं कौन है ये वधूसुर, फिर अक्षय कहते हैं तेरा फूफा, क्या तुझे वधूसुर के बारे में नहीं पता। इसके साथ कहानी आगे बढ़ती है, जिसमें अक्षय कुमार महल में पहुंच कर एक्साइटेड नजर आते हैं, लेकिन बाकी लोग डर के साए में रहते हैं। इसी बीच कई मजेदार चीजें होती हैं, जो हंसने पर मजबूर कर देती हैं।

फिल्म की कास्ट

एक और खास बात जो ध्यान खींचती है, वो है परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव जैसे दिग्गज एक्टर्स की मौजूदगी। ये कलाकार तुरंत उस पुरानी यादों वाली चमक को वापस ले आते हैं, जो दर्शक अक्सर क्लासिक कॉमेडी फिल्मों से जोड़कर देखते हैं। टीजर में उनकी छोटी सी झलक ही उन यादगार किरदारों की याद दिला देती है जो उन्होंने पहले निभाए हैं और इससे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के एक डिवीजन, बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर ‘भूत बंगला’ पेश की है, जिसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव लीड रोल में हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है और इसे अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें: हरीश राणा की ‘इच्छामृत्यु’ जैसी ही है 16 साल पुरानी फिल्म, दो सुपरस्टार ने फूंकी जान, क्लाइमेक्स देख छलकेंगे आंसू

39 साल बाद कहां हैं ‘रामायण’ के नल-नील, गुमनामी में काट रहे दिन, पूरी तरह बदल गए हालात

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp