digital products downloads

Dhurandhar 2: कौन हैं बड़े साहब? न इमरान हाशमी, न सलमान, मिल गया वो एक्टर जिसने निभाया अंडरवर्ल्ड डॉन का रोल

Dhurandhar 2: कौन हैं बड़े साहब? न इमरान हाशमी, न सलमान, मिल गया वो एक्टर जिसने निभाया अंडरवर्ल्ड डॉन का रोल

रणवीर सिंह की बहुचर्चित फिल्म ‘धुरंधर 2’ आज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म का आधिकारिक शीर्षक ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रखा गया है, जिसने अपनी रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल पैदा कर दी है। साल 2025 में आई इसके पहले भाग ने विश्व स्तर पर अब तक की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बनने का गौरव हासिल किया था, यही कारण है कि इस सीक्वल को लेकर दर्शकों और ट्रेड एनालिस्ट्स के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म हमजा (जसकीरत सिंह रंगी) की कहानी को आगे बढ़ाती है, जिसे रणवीर सिंह ने पर्दे पर जीवंत किया है।

बड़े साहब को लेकर थी चर्चा

‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद से ही चर्चाएं थीं कि फिल्म में बड़े साहाब कौन हैं, पहली फिल्म में इनकी चर्चा तो थी लेकिन ये नजर नहीं आए थे। अब धुरंधर 2 में इनका किरदार देखने को मिला है। लोग जानना चाहते थे कि आखिर ‘बड़े साहब’ कौन हैं, फिलहाल इसका खुलासा हो गया है। इस किरदार को लेकर जितनी हाइप बनी थी, वो इस किरदार को देखने के बाद पानी में चली गई। ‘बड़े साहब’ का रोल किसने निभाया है और कहानी में इनका कितना योगदान है, पहले ये बताते हैं।

यहां देखें पोस्ट

‘बड़े साहब’ के रहस्य से उठा पर्दा

‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों के बीच जो सबसे बड़ा सवाल था, वह इसके मुख्य खलनायक ‘बड़े साहब’ की पहचान को लेकर था। फिल्म में इस मास्टरमाइंड किरदार को लेकर महीनों से कयास लगाए जा रहे थे। चर्चा थी कि इमरान हाशमी, सलमान खान या अक्षय कुमार इस महत्वपूर्ण भूमिका को निभा सकते हैं। हालांकि अब सस्पेंस खत्म हो चुका है। फिल्म में ‘बड़े साहब’ का किरदार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर आधारित है, जिसे प्रतिभाशाली अभिनेता दानिश इकबाल ने निभाया है। दानिश इकबाल को इससे पहले ‘महारानी 2’ में दिलशाद मिर्जा के रूप में सराहा जा चुका है और हाल ही में वे नाना पाटेकर की फिल्म ‘संकल्प’ में भी नजर आए थे। एक मंझे हुए थिएटर कलाकार और निर्देशक के तौर पर उनकी पहचान इस जटिल किरदार को नई ऊंचाई देती है।

कहानी में कैसा है बड़े साहब का किरदार?

फिल्म में उनका स्क्रीन स्पेस काफी कम है और वो प्रॉस्थेटिक से लदे हुए हैं। फिल्म में बिस्तर पर बीमारियों से ग्रसित उन्हें दिखाया गया है और काफी उम्रदराज दिख रहे हैं। ये किरदार भारत के खिलाफ प्लानिंग कर रहा है और इससे रणवीर सिंह की मुलाकात मेजर इकबाल यानी अर्जुन रामपाल कराते हैं। किडनी की बीमारी से जूझते, कई भारी मशीनों और ऑक्सीजन के सपोर्ट पर दाउद का ये किरदार दिखता है। दीवारों पर दाऊद की तस्वीरें भी दिखती हैं और एक झलक में उसकी जवानी के दिन भी दिखाए गए हैं।

स्टार कास्ट और शानदार वापसी

इस महागाथा में रणवीर सिंह के साथ-साथ राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त भी अपने पुराने किरदारों में लौट आए हैं। फिल्म की कहानी को साल 2025 की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ के सीधे सीक्वल के रूप में पेश किया गया है। फिल्म के प्रचार के दौरान जारी किए गए टीजर, ट्रेलर और गानों को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जिसके परिणामस्वरूप इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गए। वितरकों और सिनेमाघर मालिकों के अनुसार ईद की छुट्टियों का फिल्म को भरपूर लाभ मिल रहा है और यह ‘हाउसफुल’ के बोर्ड के साथ सिनेमाघरों पर राज कर रही है। 

ये भी पढ़ें: 3 घंटे 55 मिनट की ‘धुरंधर 2’ से भी लंबी हैं 3 कल्ट क्लासिक, सबसे लंबी फिल्म में दिखे 30 से भी ज्यादा सितारे, अक्षय खन्ना ने छोड़ी थी छाप

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp