
धुरंधर 2 टीजर आउट
‘धुरंधर’ की ताबड़तोड़ सफलता के बीच जो दर्शक रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म के अगले भाग की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं वो जल्दी ही खत्म होने वाला है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया है। फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर और कलाकारों रणवीर सिंह, आर माधवन, सारा अर्जुन सहित अन्य ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए टीजर रिलीज की ओर इशारा किया था और अब दर्शकों के बीच धुरंधर 2 का टीजर जारी हो चुका है।
धुरंधर 2 का टीजर
धुरंधर 2 का टीजर जारी होते ही दर्शक इस पर टूट पड़े हैं। मेकर्स ने हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी टीजर जारी किया है। अधिक से अधिक दर्शकों तक पहुंचने के लिए, फिल्म निर्माताओं ने पुष्टि की है कि फिल्म तमिल, तेलुगु और अन्य कई भाषाओं में रिलीज होगी। जानिए धुरंधर 2 को आप कितनी भाषाओं में देख सकते हैं। टीजर की बात करें तो इसकी शुरुआत ही बेहद भयावह है और रणवीर सिंह का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है।
‘ये नया हिंदुस्तान है’
धुरंधर 2 के टीजर में रणवीर सिंह बेहद दमदार और खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। कुल 1 मिनट 12 सेकेंड का ये वीडियो मार धाड़ और गोलियों की गड़गड़ाहट से भरा है। न तो कईं कोई शब्द और न डायलॉग। लेकिन, आखिरी में रणवीर एक खास मैसेज जरूर देते दिखे। टीजर के आखिरी में रणवीर सिंह का किरदार कहता है- ‘ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी’।
टीजर पर यूजर्स के रिएक्शन
धुरंधर 2 के टीजर पर यूजर भी जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘ये टीजर नहीं, बम है बम… सबका सफाया कर दिया।’ एक ने लिखा- ‘1.02… उफ्फ ये डायलॉग, दिल जीत लिया।’ एक और यूजर लिखता है- ‘ये फिल्म नहीं, पूरा मूवमेंट है… 2000 करोड़ लोडिंग।’ ऐसे ही कमेंट्स करते हुए यूजर टीजर को लेकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों से टक्कर
‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ को उरी फेम निर्देशक आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है। इसका निर्माण ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले किया है। बॉक्स ऑफिस पर टक्कर की बात करें तो, धुरंधर 2 का मुकाबला यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स और आदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ से होगा।
ये भी पढ़ेंः Dhurandhar 2 Poster Out: धुरंधर 2 का पहला पोस्टर जारी, रणवीर सिंह का वॉयलेंट लुक, 12.12 पर होगा बड़ा धमाका
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



