
क्या ओटीटी पर रिलीज होगी यूफोरिया?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ के चर्चे अभी भी कम नहीं हुए हैं। फिल्म ने पहले बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई और अब ओटीटी पर इसका क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म के रिलीज होने के बाद इसके कलाकार भी काफी चर्चा में रहे। धुरंधर में 20 साल बड़े रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती दिखीं सारा अर्जुन के भी खूब चर्चे हुए, जो ‘पोन्नियन सेलवन’ के बाद ‘छोटी ऐश्वर्या’ के नाम से मशहूर हुई थीं। अब सारा अर्जुन एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इसकी वजह है उनकी नई-नवेली फिल्म। हाल ही में सारा अर्जुन स्टारर क्राइम-थ्रिलर ‘यूफोरिया’ रिलीज हुई है, जिसके अब काफी चर्चे हो रहे हैं।
यूफोरिया में छाईं सारा अर्जुन
भूमिका चावला और सारा अर्जुन स्टारर ‘यूफोरिया’ 6 फरवरी को ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जो एक क्राइम-थ्रिलर है और चित्रा नाम की एक तेज-तर्रार स्टूडेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आगे चलकर सिविल सर्वेंट बनने का सपना देखती है। लेकिन, तभी एक पार्टी में शामिल होने के बाद उसकी जिंदगी में ऐसा ट्विस्ट आता है, जो सब उथल-पुथल कर देता है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और सारा अर्जुन के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। अगर आप भी सारा अर्जुन की ये क्राइम-थ्रिलर देखना चाहते हैं तो सिनेमाघर जा कर ये फिल्म देख सकते हैं, क्योंकि इसके बाद शायद ही आप ये फिल्म ओटीटी पर देख सकेंगे।
क्या ओटीटी पर रिलीज होगी यूफोरिया?
दरअसल, हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर गुनाशेखर ने एक प्रमोशनल इवेंट में फिल्म की ओटीटी रिलीज पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर कन्फ्यूजन पैदा हो गया है। डायरेक्टर गुनाशेखर ने यूफोरिया की डिजिटल रिलीज के बारे में बात करते हुए कहा- ‘यूफोरिया पूरी तरह से सिनेमाघरों में देखने के अनुभव के लिए बनाई गई है। हमने सिनेमाघरों में आने वाले लोगों का सम्मान किया है और उनके लिए इस फिल्म को पूरी गरिमा के साथ बनाया है।’
थिएटर नहीं जाते लोग- गुनाशेखर
गुनाशेखर ने दर्शकों की फिल्में और सीरीज देखने की आदतों में आए बदलावों के बारे में बात की और बताया कि आज के समय में कई बार दर्शक सिनेमाघर तक जाने के बजाय डिजिटल रिलीज़ का इंतजार करते हैं। निर्देशक ने दर्शकों से ऐसा न करने का आग्रह करते हुए उनसे फिल्म को बड़े पर्दे पर ही देखने को कहा। उन्होंने कहा, “यूफोरिया आपको एक अनोखा अनुभव देगी। इसे देखने के बाद आप कुछ सीखकर घर लौटेंगे। यह सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि यह आपको सोचने पर भी मजबूर करेगी।”
यूफोरिया की कास्ट और स्टोरी
यूफोरिया एक यंग टीनएज चित्रा की स्टोरी है, जिसका किरदार सारा अर्जुन ने निभाया है। चित्रा एक अफसर बनने का सपना देखती है, लेकिन फिर एक पार्टी के बाद नशे की लत में फंसने से उसकी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आता है। वहीं भूमिका चावला एक ऐसी मां के किरदार में हैं, जिसे अपने बेटे को नशे की लत में डूबते देखना पड़ता है, जिससे कहानी में एक और भावनात्मक पहलू जुड़ जाता है। फिल्म में महिलाओं के खिलाफ हिंसा, बाल संरक्षण कानून और युवाओं में बढ़ते नशे की समस्या जैसे जरूरी विषयों को उठाया गया है।
ये भी पढ़ेंः छाने लगा ‘ओ’रोमियो’ का जादू, एडवांस बुकिंग में दिखाया कमाल, रिलीज से पहले ही मेकर्स को किया मालामाल
रणवीर सिंह के घर की बढ़ी सिक्योरिटी, बंदूकधारियों को देखकर घबराए सोसाइटी मेंबर, पुलिस तक पहुंची बात
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



