digital products downloads

Ex मिनिस्टर की बेटी हैं विवेक ओबेरॉय की पत्नी प्रियंका, सादगी से जीत लेती हैं दिल

Ex मिनिस्टर की बेटी हैं विवेक ओबेरॉय की पत्नी प्रियंका, सादगी से जीत लेती हैं दिल

Image Source : INSTAGRAM
विवेक ओबेरॉय-प्रियंका अल्वा 2010 में शादी के बंधन में बंधे थे।

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का जब से ऐलान हुआ है, तभी से ये फिल्म चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर श्रीराम और साई पल्लवी सीता मां के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में विवेक ओबेरॉय भी छोटे लेकिन, अहम किरदार में दिखाई देंगे, जिसके बारे में उन्होंने हाल ही में खुलासा किया। विवेक ‘रामायण’ में रावण के बहनोई यानी शूर्पणखा के पति विद्युतजिह्वा का किरदार निभा रहे हैं। इस बीच लोग ये भी जानना चाहते हैं कि फिल्म में शूर्पणखा का किरदार कौन निभाएगा। ‘रामायण’ में विवेक ओबेरॉय की ऑनस्क्रीन पत्नी के किरदार में कौन होगा, इसकी तो अभी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन उनकी रियल लाइफ पत्नी प्रियंका अल्वा ओबेरॉय के बारे में जरूर हम आपको कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।

कौन हैं विवेक ओबेरॉय की पत्नी प्रियंका अल्वा?

विवेक ओबेरॉय की पत्नी प्रियंका अल्वा ओबेरॉय हैं, जो एक बड़े राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती हैं। प्रियंका अल्वा कर्नाटक के पूर्व दिवंगत मिनिस्टर जीवराज अल्वा की बेटी हैं, जिन्हें विवेक के माता-पिता ने उनके लिए चुना था। प्रियंका अन्य स्टार वाइव्स की तरह सुर्खियों में नहीं बल्कि सुर्खियों से दूर रहना ही पसंद करती हैं। वह सोशल मीडिया से भी दूर रहती हैं, लेकिन अपने रॉयल अंदाज को लेकर अक्सर सुर्खियों में आ जाती हैं।

Vivek oberoi

Image Source : INSTAGRAM

विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अल्वा।

प्रियंका और विवेक ओबेरॉय की शादी

विवेक ओबेरॉय के साथ प्रियंका की शादी की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। जब विवेक पहली बार प्रियंका से मिले, उससे पहले ही वह कभी भी शादी नहीं करने का मन बना चुके थे। तभी विवेक की मां ने उन्हें प्रियंका से मिलने को कहा। उस दौरान एक्टर लंदन में थे और प्रियंका फ्लोरेंस में। विवेक ने अपनी मां के आगे शर्त रखी कि अगर उन्हें प्रियंका पसंद आती हैं तो वह पहले उन्हें एक साल तक डेट करेंगे, उसके बाद ही शादी करेंगे। लेकिन, जैसे ही विवेक, प्रियंका से मिले वह इतने इंप्रेस हो गए कि उन्होंने शादी के लिए इंतजार नहीं किया और 2010 में ही शादी के बंधन में बंध गए और अब दोनों दो बच्चों के माता-पिता बन चुके हैं।

vivek oberoi

Image Source : INSTAGRAM

पत्नी प्रियंका अल्वा के साथ विवेक ओबेरॉय

महंगे गिफ्ट्स नहीं, पति से इस चीज की करती हैं डिमांड

विवेक ओबेरॉय अक्सर अपनी पत्नी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिनमें प्रियंका अक्सर सादगी भरे अंदाज में नजर आती हैं। वह बी-टाउन और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। विवेक ओबेरॉय ने एक बार खुलासा किया था कि उनकी पत्नी को लग्जरी बैग या गिफ्ट पसंद नहीं हैं, बल्कि उन्हें बस अपने पति का समय चाहिए होता है। उन्होंने ये भी बताया था कि दोनों के बीच लड़ाई भी समय न देने की वजह से होती है। ऐसे में विवेक, प्रियंका को मनाने के लिए उन्हें कॉफी बनाकर देते हैं।

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp