
शुभांगी अत्रे
Shubhangi Atre Exclusive: ‘भाभीजी घर पर हैं – फन ऑन द रन’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं, जिसकी पूरी कास्ट सोशल मीडिया पर अपने काम की वजह से चर्चा में बन हुई है। वही हमेशा अपने लुक और अंगूरी भाभी के किरदार के लिए सुर्खियां बटोरने वाली शुभांगी अत्रे ने अब अपने करियर को लेकर नया खुलासा किया है। शुभांगी अत्रे ने INDIA TV से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई किस्से साझा किए। साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनको अंगूरी भाभी का किरदार इतना क्यों पसंद हैं।
अंगूरी भाभी का रोल क्यों पसंद करती हैं शुभांगी अत्रे
शुभांगी अत्रे से जब पूछा गया कि अंगूरी भाभी का किरदार, जिसके बारे में हर कोई जानता है। उसे निभाने में उन्हें किस तरह की चुनौतियों का सामने करना पड़ा है। इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘अंगूरी का कैरेक्टर तो मैंने बहुत एंजॉय किया। ऑनेस्टली लगभग नौ साल और सात महीने। काफी बहस चल रही है इस पर। नौ साल दस साल तो मैं एक्जेक्ट टाइम बता देती हूं। आपको नौ साल, सात महीने मैंने ये कैरेक्टर किया है और मैंने बहुत बहुत एंजॉय किया है इसको ऑनेस्टली। मतलब दिल से मैंने मेरे अंदर है, मुझे पता है और अंगूरी मेरे अंदर शायद अब रहने वाली है, बस गई है। सो क्योंकि इतने साल जब आप मैंने अपनी लाइफ के इतने साल किसी शो को दिए हैं तो ओब्वियसली वो रोम रोम में यू नो, क्योंकि आपका ही एक्सटेंशन होता है। जो भी कैरेक्टर आप प्ले कर रहे हो, वो आप ही का एक्सटेंशन होता है तो ऑफकोर्स मेरे दिल के बहुत बहुत करीब है। चैलेंज तो मैं नहीं बोलूंगी। हां, रिस्पांसिबिलिटी जब मैंने शुरू में ज्वाइन किया था तब थी कि मुझे इस शो को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाना है एंड आई डिड माय बेस्ट। मैंने अपनी पूरी मन, वचन, कर्म से पूरी ईमानदारी के साथ इस शो को किया। इतने साल और मैंने बहुत बहुत एंजॉय किया और निकली भी सम्मान के साथ हूं। वहां से तो बहुत सारी आशाएं, बहुत सारी होप पॉजिटिविटी लेकर निकली हूं कि अब जो आगे करूंगी, उसमें भी उसको भी उतनी ही शिद्दत से करूंगी।’
शुभांगी अत्रे आखिरी सांस तक करना चाहती हैं एक्टिंग
एक्ट्रेस ने कहा, ‘सो यस एंड फर्स्ट यू नो, आई लव बीइंग इन फ्रंट ऑफ द कैमरा। आई थिंक कैमरा जो आप मुझे विद एवरी पासिंग डे, व्हाट आई एम रियलाइजिंग कि कैमरा मेरा पहला प्यार है। यू नो आफ्टर माय बेटी, जो मेरे लिए सबसे इंपॉर्टेंट है, इस दुनिया में वो कैमरा है। सो आई लव बीइंग इन फ्रंट ऑफ द कैमरा और मैं चाहती हूं कि मैं आखिरी सांस तक मैं अच्छा काम करती रहूं।’
ये भी पढे़ं-
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



