digital products downloads

Holi 2026: होली की शान है 67 साल पुराना ये गाना, फाग के हर जश्न का होता है हिस्सा

Holi 2026: होली की शान है 67 साल पुराना ये गाना, फाग के हर जश्न का होता है हिस्सा

Image Source : YOUTUBE/HD SONGS BOLLYWOOD
आज भी पसंद किया जाता है होली का ये गीत।

होली पर रंग-गुलाल का असली मजा तभी आता है जब मिठाइयों के साथ शानदार गाने भी बजें। होली का त्योहार गानों के बिना अधूरा लगता है। ‘बलम पिचकारी’ से लेकर ‘रंग बरसे’ तक, बॉलीवुड अब तक कई शानदार होली के गाने दे चुका है, जो हर होली पार्टी की शान होते हैं। लेकिन, आज हम आपको एक 67 साल पुराने गाने के बारे में बताते हैं जो आज भी फाग के त्योहार की शान है। खास बात तो ये है कि इस गाने में कोई मेल लीड नहीं था और फीमेल लीड ने ही महिला और पुरुष दोनों के किरदार निभाए थे, लेकिन आज भी ये गाना खूब पसंद किया जाता है और होली के मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग्स में से एक है। हम बात कर रहे हैं ‘अरे जा रे हट नटखट’ की जिसे काफी मुश्किलों के साथ फिल्माया गया था।

67 साल पुराना हिट होली सॉन्ग

1959 में रिलीज हुई ‘नवरंग’ भले ही किसी को याद हो या न हो, लेकिन इसका गाना ‘जा रे हट नटखट’ आज तक किसी को नहीं भूला है। इस गाने का म्यूजिक आज भी दिलों को छू जाता है। इस हिट गाने को आशा भोंसले और महेंद्र कपूर ने आवाज दी थी और जितना प्यारा ये गाना है उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत इसका वीडियो है। हालांकि, इसे काफी मुश्किलों के बाद शूट किया गया था। दरअसल, निर्देशक वी. शांताराम इस होली गीत को कुछ अलग अंदाज में बनाना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने एक्ट्रेस संध्या शांताराम को कहा कि वह हाथी की ताल से ताल मिलाकर डांस करें और गाने की शूटिंग इनडोर होती थी। ऐसे में अभिनेत्री के लिए हाथी के साथ ताल से ताल मिलाकर डांस करना काफी मुश्किल था।

एक्ट्रेस ने हाथी के साथ मिलाई ताल से ताल

अभिनेत्री संध्या शांताराम ने निर्देशक वी. शांताराम के कहे अनुसार डांस करने के लिए हामी भर दी, मगर उन्हें पता था कि ये काफी मुश्किल होने वाला है। ऐसे में उन्होंने पहले हाथी से दोस्ती की, उसे अपने हाथ से खाना खिलाती थीं, पानी पिलाती थीं और घंटों उससे बात भी करती थीं। जब हाथी उन्हें पहचानने लगा और उनके साथ तालमेल बैठाना सीख गया, तब जाकर इस गाने की शूटिंग हो सकी। 

बिना मेल लीड के शूट हुआ गाना

इस गाने में कोई मेल लीड नहीं था और खुद संध्या शांताराम ने ही महिला और पुरुष दोनों के किरदार निभाए थे। इस गाने में वह आधी महिला और आधी पुरुष बनी थीं और बेहतरीन डांस किया था। अपने क्लासिकल डांस से उन्होंने इस गाने को और भी खास बना दिया था। स्टेज पर एक ही साथ दो किरदार निभाते हुए उन्होंने लोगों को हैरान कर दिया था।

ये भी पढ़ेंः कैटरीना कैफ ने मां बनने के बाद मनाई पहली होली, विक्की कौशल के साथ खेला रंग-गुलाल, पिचकारी लिए दिखे देवर जी

‘मौत मांगती थी’, तिहाड़ जेल में 4 महीने गुजार कर आई एक्ट्रेस की आपबीती, किस केस में पहुंची थी सलाखों के पीछे?

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp