
टीम इंडिया की जीत पर चहके बॉलीवुड सितारे।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल खेला गया, जिसमें भारत ने जबरदस्त जीत हासिल करते हुए इतिहास रच दिया। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 255 रन बनाए और न्यूजीलैंड को 256 रनों का लक्ष्य दिया, लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज 159 रनों पर ही सिमट गए और इसी के साथ जीत भारतीय टीम की झोली में आ गई। भारत के लिए इस मैच में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और फिर आखिरी में शिवम दुबे ने भी कमाल की बल्लेबाजी करते हुए एक शानदार पारी खेली। अब भारतीय टीम की टी20 विश्व कप 2026 में जीत पर फिल्मी सितारों के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं, तो चलिए जानते हैं किसने क्या कहा।
टीम इंडिया की जीत पर फिल्मी सितारों के रिएक्शन
बल्लेबाजी करते हुए पहले भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने रिएक्शन दिया और फिर गेंदबाजों ने भी विकेट पर विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह एक बार फिर छा गए। उन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट हासिल किए और अक्षय पटेल ने तीन ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट अपने नाम कर लिए। अब टीम इंडिया की इस रोमांचक जीत पर जीत पर सोनू सूद से लेकर आयुष्मान खुराना तक ने रिएक्शन दिया है।
खुशी से झूमे सोनू सूद
बॉलीवुड और साउथ में अपने अभिनय का डंका बजाने वाले सोनू सूद भी इस जीत पर खुशी जाहिर किए बिना नहीं रह पाए। उन्होंने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘स्कोरबोर्ड जो भी कहे… पर दिल पहले से सेलिब्रेट कर रहा है। मुबारक हो टीम इंडिया। एक बार फिर चैंपियन।’
आयुष्मान खुराना का रिएक्शन
आयुष्मान खुराना ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर अपने टेलीविजन स्क्रीन की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके भाई अपारशक्ति स्टैंड्स से टीम इंडिया को चीयर कर रहे थे। फोटो शेयर करते हुए आयुष्मान खुराना ने कैप्शन में लिखा- “भाई दिख गया। #WorldCupFinal।” एक अन्य पोस्ट में टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा- ‘अहमदाबाद का अभिशाप टूट गया! योग्य विजेताओं ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है, टी20 विश्व कप के तीनों विजेता कप्तान आज मौजूद हैं! महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और सूर्य कुमार यादव।’

राम चरण, जूनियर एनटीआर ने भी मनाया जश्न
साउथ इंडियन सुपरस्टार्स में भी टीम इंडिया की जीत का जश्न देखने को मिला। राम चरण ने भारतीय क्रिकेट टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई देते हुए लिखा- ‘चैंपियन हमेशा चैंपियन रहते हैं। निडर और आक्रामक क्रिकेट के दम पर #T20विश्वकप का शानदार बचाव। क्या टीम है! भारत के लिए क्या शानदार पल है!’ जूनियर एनटीआर ने लिखा- ‘हमारे भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शांत, संयमित और दबदबे भरे प्रदर्शन के साथ ट्रॉफी को फिर से अपने नाम किया और इतिहास रच दिया। टीम इंडिया को बधाई। आज रात पूरा देश चैन से सोएगा।’
चिरंजीवी की पोस्ट
मेगास्टार चिरंजीवी ने भी टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा- ‘टी20 विश्व कप 2026 जीतने पर भारतीय टीम को हार्दिक बधाई! पूरे टूर्नामेंट में दृढ़ संकल्प, जुनून और उत्कृष्ट टीम वर्क से भरपूर एक यादगार सफर। यह एक अविस्मरणीय जीत है जिसने पूरे देश को गौरवान्वित किया है!जय हिंद।’
अजय देवगन और जाह्नवी कपूर भी झूमे
अजय देवगन ने टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाते हुए लिखा- ‘इतना चिल्लाने से मेरा गला बैठ गया है, लेकिन मेरी मुस्कान पूरे हफ्ते बनी रहेगी! टीम इंडिया, आपने आज रात अरबों दिलों को गर्व से धड़का दिया! एक बार फिर चैंपियन!’ जाह्नवी ने लिखा- ‘मैंने कहा- इस विश्व के चैंपियन। वंदे मातरम।’
भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराया
बता दें, टी20 वर्ल्ड कप फिनाले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से मात दी है और इसी के साथ एक बार फिर टी20 की विश्व चैंपियन बन गई। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन बनाए, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड को 256 रन बनाने थे, लेकिन न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रनों में सिमट गई और 19 ओवर में केवल 159 रन ही बना सकी। इस तरह भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इस खिताब पर कब्जा किया है।
ये भी पढ़ेंः OTT पर मौजूद सनकी साइंटिस्ट वाली फिल्म, जिसके अविष्कार ने हिला दी उसी की जिंदगी, दिमाग के उड़ा देगी तोते
राजपाल यादव के दामाद को देखा? लाइमलाइट से दूर रहते हैं पहली बेटी ज्योति के पति, 9 साल पहले सादगी से हुई थी शादी
Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt
This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited



