digital products downloads

Jana Nayagan के लीक होने की खबरें झूठी, CBFC ने बताया सच, दावों को किया खारिज

Jana Nayagan के लीक होने की खबरें झूठी, CBFC ने बताया सच, दावों को किया खारिज

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने अपने आधिकारिक बयान में सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ के लीक होने की खबरों को बेबुनियाद बताया है। CBFC ने इन दावों पर सफाई देते हुए एक स्पष्टीकरण जारी किया है। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार CBFC ने कहा है कि सर्टिफिकेशन के लिए भेजी जाने वाली सभी थिएटर फिल्मों के लिए वह एक सुरक्षित ‘की डिलीवरी मैसेज’ (KDM) सिस्टम का इस्तेमाल करता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह सिस्टम यह सुनिश्चित करता है कि फिल्म के कंटेंट तक पहुंच पासवर्ड से सुरक्षित रहे और KDM सिर्फ प्रोड्यूसर या फिल्ममेकर के पास ही रहे।

जना नायकन लीक दावे गलत

CBFC ने बताया कि बिना किसी वैध KDM के फिल्म को एक्सेस करना या देखना संभव नहीं है। यह कदम सबमिट किए गए कंटेंट की सुरक्षा और गोपनीयता बनाए रखने के लिए उठाया गया है। ‘जना नायकन’ के बारे में CBFC ने अपने बयान में कहा कि डिजिटल सिनेमा पैकेज (DCP) 17 मार्च को मुंबई में आवेदक को विधिवत रसीद के साथ आधिकारिक तौर पर सौंप दिया गया था। तब से DCP आवेदक के ही कब्जे में है।

मेकर्स ने दी थी चेतावनी

प्रोडक्शन कंपनी KVN प्रोडक्शंस ने अपने बयान में जोर देकर कहा कि लीक हुए सीन को व्हाट्सएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स, यूट्यूब, वेबसाइटों, टोरेंट या किसी अन्य माध्यम से डाउनलोड करना, देखना, स्टोर करना, आगे भेजना, शेयर करना, अपलोड करना या प्रसारित करना एक क्राइम है और कॉपीराइट कानूनों का उल्लंघन है। फिल्म के लीक होने की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब इसकी रिलीज लगातार टल रही है और सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन (CBFC) से सर्टिफ़िकेट मिलने में भी दिक्कतें आ रही हैं। 

जना नायकन की रिलीज पर लगी रोक

विजय की ये आखिरी फिल्म 9 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन बाद में रिलीज टाल दी गई थी। इस फिल्म को अभी तक सर्टिफिकेशन नहीं मिला है।

ये भी पढे़ं-

ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने क्या कर ली सगाई? तस्वीर ने मचाई हलचल

‘डकैत’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की शानदार कमाई, आदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की जोड़ी ने दिखाया दम

Latest Bollywood News

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Doonited Donation and Advertisement

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp