digital products downloads

Jodha Akbar की गुस्सैल रुकैया बेगम याद है? तेज-तर्रार अदाओं से जोधा पर पड़ी भारी

Jodha Akbar की गुस्सैल रुकैया बेगम याद है? तेज-तर्रार अदाओं से जोधा पर पड़ी भारी

Image Source : STILL FROM JODHA AKBAR TV SHOW
जोधा अकबर की रुकैया बैगम।

टेलीविजन की दुनिया में कुछ ऐसे सीरियल्स होते हैं, जो समय बीत जाने के बाद भी दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए रखते हैं। ‘जोधा अकबर’ ऐसा ही एक ऐतिहासिक शो रहा है, जिसने अपनी भव्यता, दमदार कहानी और कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय से खूब लोकप्रियता हासिल की। यह सीरियल करीब 10 साल पहले जी टीवी पर प्रसारित हुआ था, लेकिन आज भी इसकी चर्चा होती है। शो में रजत टोकस ने सम्राट अकबर और परिधि शर्मा ने जोधा बाई का किरदार निभाया था। वहीं लवीना टंडन ने रुकैया बेगम की भूमिका में दर्शकों का ध्यान खींचा था।

पहले से काफी हसीन हो गई हैं लवीना

पर्दे पर शाही लिबास और घूंघट में नजर आने वाली रुकैया बेगम का किरदार जितना संजीदा और प्रभावशाली था, असल जिंदगी में लवीना टंडन उतनी ही ग्लैमरस और बिंदास हैं। शो में भले ही पर्दे के पीछे नजर आती थीं, लेकिन उनकी भूमिका बोल्ड, गुस्सैल और तेज तर्रार महिला की थी। शो को खत्म हुए एक दशक बीत चुका है और इन सालों में लोग लवीना की अदाओं को भूल नहीं पाए हैं और उनकी खूबसूरती और भी निखर गई है। सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि वह पहले से ज्यादा स्टाइलिश और आत्मविश्वासी नजर आती हैं।

यहां देखें तस्वीर

कैसा था लवीना का किरदार?

लवीना टंडन ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। साल 2004 में वह ‘तुम बिन जाऊं कहां’ में छोटी खुशी मेहरा के किरदार में दिखाई दी थीं। इसी साल उन्होंने ‘कभी खुशी कभी धूम’ में भी काम किया। शुरुआती दौर में ही उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी थी। इसके बाद उन्होंने ‘दिल मिल गए’ और ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ जैसे लोकप्रिय शोज में भी काम किया। हालांकि, उन्हें असली पहचान साल 2013 में ‘जोधा अकबर’ से मिली। रुकैया बेगम के तेज-तर्रार और थोड़ा हटके वाले किरदार में लवीना ने दमदार अभिनय किया और दर्शकों का दिल जीत लिया। उस समय उनकी उम्र महज 22 साल थी, लेकिन उन्होंने अपने किरदार को इतनी परिपक्वता से निभाया कि हर कोई उनकी तारीफ करने लगा। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने यह शो छोड़ दिया और उनकी जगह दूसरी एक्ट्रेस को लिया गया।

इन शोज में कर चुकी हैं काम

‘जोधा अकबर’ के बाद लवीना ने साल 2015 में तीन अलग-अलग शोज में काम किया, ‘तुम ही हो बंधू सखा तुम्हीं’, ‘प्यार तूने क्या किया’ और ‘नागिन’। इन शोज में भी उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की। साल 2016 से 2021 के बीच लवीना ‘वारिस’, ‘चंद्र नंदिनी’, ‘मुस्कान’, ‘मरियम खान’ और ‘विष या अमृत’ जैसे कई टीवी सीरियल्स में नजर आईं। हर शो में उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी। साल 2023 में वह ‘स्वराज’ सीरियल में ‘हजरत महल’ के किरदार में दिखाई दीं। इसके अलावा वह वेब सीरीज ‘अनदेखी 3’ में भी नजर आईं, जिसे सोनी लिव पर देखा जा सकता है। इसमें उन्होंने एसआई राशी दंगवाल का रोल निभाया।

यहां देखें तस्वीर

सोशल मीडिया पर एक्टिंव

अब 34 साल की हो चुकी लवीना टंडन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख 74 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपनी स्टाइलिश और खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनकी पोस्ट्स पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। पर्दे की शाही रुकैया बेगम आज रियल लाइफ में ग्लैमर और कॉन्फिडेंस के साथ नजर आती हैं।

ये भी पढ़ें: Netflix पर आ गई 6 एपिसोड वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज, हर एपिसोड में गहराता है सस्पेंस, देखकर फटने लगेगी दिमाग की नसें

Qubool Hai की सहर ने शादी के दो साल बाद दी गुड न्यूज, सात फेरे लेकर हुईं एक्टिंग से दूर, अब बनेंगी मां

Doonited Affiliated: Syndicate News Hunt

This report has been published as part of an auto-generated syndicated wire feed. Except for the headline, the content has not been modified or edited by Doonited

Source link

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uttarakhand News Doonited
Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Instagram
WhatsApp